सुभाष के झा: हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होते हैं, जिनकी चर्चा सालों बाद भी होती है। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘फिराक’ भी इस लिस्ट में आती है। ‘फिराक’ सांप्रदायिक हिंसा पर बनी एक बेहतरीन फिल्म थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार भी दिया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं और अब फिल्म की रि-रिलीज की मांग की जा रही है।
नंदिता दास की पहली फिल्म
फिल्म ‘फिराक’ नंदिता दास की पहली निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म के 17 साल पूरे होने पर नंदिता दास ने कहा कि आज जब फिल्मों की रिलीज की बाढ़-सी आती है, तो मैं चाहती हूं कि ये फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जाए और ये सच में बहुत ही अच्छा होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि फिल्म यूट्यूब पर फ्री में मौजूद है, लेकिन ये एक अच्छी फिल्म है और लोगों को पसंद भी है।
थिएटर में सबके साथ फिल्म देखना अलग एक्सपीरियंस
उन्होंने आगे कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आपको पता है कि कला कितनी कीमती होती है। समय के साथ इसमें भी बदलाव होता है और ये जीवित रहती है और सिनेमा भी इससे अलग नहीं है। उन्होंने आगे कहा आप थिएटर में सबके साथ ग्रुप में फिल्म देखते हैं और ये एक ऐसा एक्सपीरियंस है, जो आपको पूरी तरह से प्रभावित करता है।
मेरे दिल के बहुत करीब है…
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि किसी दिन यह फिर से रिलीज होगी क्योंकि उस समय बहुत से लोग इसे थिएटर में नहीं देख सकते थे। साथ ही आप जानते हैं कि उस समय सोशल मीडिया भी नहीं था। इसलिए इस बारे में लोगों को बताना बहुत मुश्किल था और मुझे लगता है कि अगर इसे फिर से रिलीज किया जाए तो बहुत से लोग इसे देखने में दिलचस्पी भी लेंगे। उनका कहना है कि मेरे लिए ये फिल्म हमेशा खास रहेगी यह मेरी पहली फिल्म थी और ये मेरी दिल के बेहद करीब है। ये मेरी लाइफ के चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक था।
यह भी पढ़ें- ‘मैं अपनी फैमिली से बहुत…’, क्या अमाल मलिक ने लिया यू-टर्न? परिवार से तोड़ चुके हैं रिश्ता
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
29 mins agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
3 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
4 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
5 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
6 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines