'मेरे दिल के बहुत करीब है...', नंदिता दास रि-रिलीज की 'फिराक' में, फिल्म के 17 साल पूरे होने का मनाया जश्न

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘फिराक’ नंदिता दास की फिल्म थी, जिसका निर्देशन उन्होंने किया था। फिल्म को रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं और अब नंदिता दास का कहना है कि फिल्म को फिर से रिलीज किया जाए।

Nandita Das, Firaaq

Nandita Das, Firaaq

सुभाष के झा: हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होते हैं, जिनकी चर्चा सालों बाद भी होती है। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘फिराक’ भी इस लिस्ट में आती है। ‘फिराक’ सांप्रदायिक हिंसा पर बनी एक बेहतरीन फिल्म थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार भी दिया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं और अब फिल्म की रि-रिलीज की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

नंदिता दास की पहली फिल्म

फिल्म ‘फिराक’ नंदिता दास की पहली निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म के 17 साल पूरे होने पर नंदिता दास ने कहा कि आज जब फिल्मों की रिलीज की बाढ़-सी आती है, तो मैं चाहती हूं कि ये फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जाए और ये सच में बहुत ही अच्छा होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि फिल्म यूट्यूब पर फ्री में मौजूद है, लेकिन ये एक अच्छी फिल्म है और लोगों को पसंद भी है।

विज्ञापन

थिएटर में सबके साथ फिल्म देखना अलग एक्सपीरियंस

उन्होंने आगे कहा कि मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि आपको पता है कि कला कितनी कीमती होती है। समय के साथ इसमें भी बदलाव होता है और ये जीवित रहती है और सिनेमा भी इससे अलग नहीं है। उन्होंने आगे कहा आप थिएटर में सबके साथ ग्रुप में फिल्म देखते हैं और ये एक ऐसा एक्सपीरियंस है, जो आपको पूरी तरह से प्रभावित करता है।

मेरे दिल के बहुत करीब है…

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि किसी दिन यह फिर से रिलीज होगी क्योंकि उस समय बहुत से लोग इसे थिएटर में नहीं देख सकते थे। साथ ही आप जानते हैं कि उस समय सोशल मीडिया भी नहीं था। इसलिए इस बारे में लोगों को बताना बहुत मुश्किल था और मुझे लगता है कि अगर इसे फिर से रिलीज किया जाए तो बहुत से लोग इसे देखने में दिलचस्पी भी लेंगे। उनका कहना है कि मेरे लिए ये फिल्म हमेशा खास रहेगी यह मेरी पहली फिल्म थी और ये मेरी दिल के बेहद करीब है। ये मेरी लाइफ के चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ