आज 31 मई को भारत की धरती पर एक बार से ‘विश्व सुंदरी’ को चुना जाएगा। इंडिया के लिए लगातार ये दूसरा मौका होगा जब वो इस इवेंट की मेजबानी करेगा। बीते साल यानी 2024 में भी भारत ने ही मिस वर्ल्ड 2024 की मेजबानी की थी। इस बार राजस्थान के कोटा शहर की रहने वालीं नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पूरे देश की निगाहें इस वक्त नंदिनी गुप्ता पर हैं और उम्मीद है कि आज एक बार फिर से भारत की बेटी के सिर ‘विश्व सुंदरी’ का ताज सजेगा।
E24 से नंदिनी गुप्ता ने की बातचीत
इस बीच नंदिनी गुप्ता ने E24 से खास बातचीत की और बताया कि ‘विश्व सुंदरी’ बनने के बाद वो क्या करना चाहती हैं? आइए जानते हैं कि नंदिनी गुप्ता ने क्या कहा? E24 से बात करते हुए नंदिनी गुप्ता ने कहा कि अगर वो ये ताज जीत जाती हैं और इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में आती हैं, तो वो सबसे पहले संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं। इसके अलावा अगर उन्हें किसी एक्टर संग काम करना है, तो वो रणबीर कपूर हैं।
रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं नंदिनी गुप्ता
नंदिनी गुप्ता ने बताया कि रणबीर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के बाद से वो उनकी बड़ी फैन हैं और उनके संग फिल्म में उनकी को-एक्टर बनना चाहती हैं। इसके अलावा नंदिनी गुप्ता ने आगे कहा कि वो दीपिका पादुकोण से भी मिलना चाहती हैं और उनके इस सपने को भी भगवान जल्दी ही पूरा करेंगे।
मिस वर्ल्ड 2025
गौरतलब है कि नंदिनी गुप्ता की चर्चा इस वक्त पूरा देश कर रहा है और हर कोई उनके बारे में जानना भी चाहता है। बता दें कि नंदिनी गुप्ता, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। मिस वर्ल्ड 2025 की बात करें तो इस इवेंट में 108 कंटेस्टेंटेस अपना जलवा दिखाने के लिए स्टेज पर उतरेंगे। हालांकि, देखना ये होगा कि मिस वर्ल्ड 2025 का ताज किसके सिर सजता है?
यह भी पढ़ें- Khushi Dubey को Bigg Boss 19 से आया ऑफर, क्या Jaadu Teri Nazar को कहेंगी अलविदा?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
39 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines