N. T. Rama Rao Jr. Birthday Special: जब साउथ के सुपरस्टार्स की बात होती है और जूनियर एनटीआर की बात ना हो, ये नहीं हो सकता। आज साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके जूनियर एनटीआर का अपना अलग ही जलवा है। जूनियर एनटीआर का पूरा नाम नंदामुरी तारक रामा राव जूनियर है। हालांकि, पहले उन्हें तारक के नाम से पहचाना जाता था, लेकिन बाद में उन्हें जूनियर एनटीआर के नाम से पहचाना जाने लगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्यों और कैसे हुआ, तो आइए आपको बताते हैं।
एनटीआर ने बेटे-बहू को घर से निकाल दिया था
आज यानी 20 मई को जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनके बारे में कुछ खास बातें होना तो बनता है। तो भई बात उस टाइम की है, जब जूनियर एनटीआर के पिता ने शादीशुदा होते हुए भी दूसरी शादी कर ली थी और अपनी दूसरी पत्नी के साथ सीनियर एनटीआर यानी जूनियर एनटीआर के दादा के सामने आकर खड़े हो गए। फिर जब सीनियर एनटीआर ने ये सब देखा तो उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने अपने बेटे और उनकी दूसरी पत्नी को घर से निकाल दिया था।
पोते से मिलने को मचल उठा दादा का दिल
वैसे एनटीआर भी एक बड़ा नाम रहे हैं। अब भई ना सिर्फ फिल्मों बल्कि राजनीति में उन्होंने इतना नाम कमाया है कि ऐसा कहा जाता है कि कुछ लोग मंदिर बनाकर उनकी पूजा करते थे, लेकिन कितना भी बड़ा नाम क्यों ना हो? अपने बच्चों के लिए हर किसी का दिल पिघल ही जाता है। जी हां, जब जूनियर एनटीआर का जन्म हुआ तो दादा का दिल पोते से मिलने को मचल उठा।
ऐसे तारक से मिला ‘जूनियर एनटीआर’ नाम
जी हां, एनटीआर को तारक में उनकी ही झलक दिखाई दी और फिर कुछ सालों बाद एनटीआर अपने पोते तारक से मिलने के लिए चले ही गए और उन्होंने जैसे ही तारक को अपनी गोद में उठाया तो उन्होंने कहा कि आज से तुम्हारा नाम ‘जूनियर एनटीआर’ है। इसके बाद दोनों एनटीआर एक साथ रहने लगे।
साउथ का बड़ा नाम हैं ‘जूनियर एनटीआर’
बता दें कि जूनियर एनटीआर ने सात साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया। जूनियर एनटीआर की पहली फिल्म को उनके दादा सीनियर एनटीआर ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। अपने करियर में जूनियर एनटीआर ने कई बेहतरीन फिल्में दी और खूब नाम कमाया और पॉपुलर होते चले गए। अब जूनियर एनटीआर अपने दादा के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं। जूनियर एनटीआर के भी दो बच्चे हैं और वो फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- लोगों से लिफ्ट लेती थीं ये हसीना, अपनी ही मां से लोन पर ली कार, बी-टाउन की इस एक्ट्रेस को पहचाना?
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
6 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
10 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
12 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
15 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
16 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
19 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
20 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
21 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
22 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines