Nandamuri Balakrishna ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी मोटी रकम, CMRF को डोनेट किए इतने लाख?

Nandamuri Balakrishna: इस वक्त बाढ़ ने तेलंगाना और आंध्र प्रेदश में तबाही मचा रखी है। पीड़ितों की मदद के लिए एक्टर और पॉलिटिशियन नंदमुरी बालकृष्ण ने आगे आकर मोटी रकम मुख्यमंत्री राहत कोष को डोनेट की है।

Nandamuri Balakrishna

Nandamuri Balakrishna

Nandamuri Balakrishna: इस वक्त बारिश से जहां गर्मी से राहत मिल रही है, तो दूसरी और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। तेलंगाना और आंध्र प्रेदश में भी बाढ़ से हालत बेहद बुरे हैं। इस बीच एक्टर और पॉलिटिशियन नंदमुरी बालकृष्ण ने आगे आकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मोटी रकम दान की है। ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी अभिनेता ने इस तरह मदद का हाथ बढ़ाया है। जी हां, अक्सर सेलेब्स इस तरह से मदद करते हुए नजर आ जाते हैं।

विज्ञापन

CMRF को किए दान

अभिनेता-राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण की बात करें तो उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) को 50 लाख रुपये दान में दिए हैं। जानकारी है कि एक्टर की बेटी तेजस्वनी ने 50 लाख का चेक दिया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में बारिश ने कहर बरपा रखा है और बाढ़ से इलाके के हालात बेहद बुरे हैं। ऐसे में ना सिर्फ बालकृष्ण बल्कि उनके पहले आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन

पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए थे और मोटी रकम डोनेट कर पीड़ितों की मदद की थी। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले पवन कल्याण ने बाढ़ राहत के लिए दान देने का ऐलान किया था। उन्होंने 400 ग्राम पंचायतों को दान देकर मदद का ऐलान किया था। गौरतलब है कि बाढ़ की वजह से 386 पंचायतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी पर्सनल सेविंग से 400 पंचायतों को एक लाख रुपये दान देने का ऐलान किया था।

विज्ञापन

5 करोड़ रुपये की तत्कालीन मदद

इसके अलावा उन्होंने कहा था कि बाढ़ राहत प्रयासों के लिए तेलंगाना के सीएम को 1 करोड़ रुपये का दान करूंगा। उन्होंने इस रकम को सीधे सीएम रेवंत रेड्डी को सौंपने के लिए कहा था। साथ ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी 2 सितंबर को बाढ़ प्रभावित खम्मम, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद और सूर्यपेट जिलों को 5 करोड़ रुपये की तत्काल मदद का ऐलान किया था।

फिल्मी सितारे अक्सर बढ़ाते हैं मदद का हाथ

अक्सर अभिनेता और राजनेताओं को बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद का हाथ आगे करता देखा गया है। कुछ ही दिन पहले अल्लू अर्जुन, राम चरण, प्रभास जैसे सितारों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए मोटी रकम दान में दी थी। कलाकारों का ये सहयोग देखकर हर कोई उन्हें दुआएं देता है और सभी उनकी तारीफ करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ