अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने घर में नाना पाटेकर ने आखिरी सांस ली. उनकी उम्र 75 साल थी. उन्हें घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद मणिपाल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. अस्पताल के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के बाद हुई. नाना पाटेकर के निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने की. जहां नाना ने दशकों तक अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई, वहीं उनके बेटे मल्हार ने फिल्मी दुनिया में रहते हुए भी कैमरे के सामने आने के बजाय कैमरे के पीछे काम करना चुना.
कौन हैं नाना पाटेकर के बेटे मल्हार?
मल्हार पाटेकर, नाना पाटेकर और उनकी पत्नी नीलकांति पाटेकर के बेटे हैं. वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, लेकिन अपने पिता की तरह अभिनेता बनने का रास्ता उन्होंने नहीं चुना. मल्हार को बचपन से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी. एक समय उन्होंने एक्टिंग में भी करियर बनाने के बारे में सोचा था. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना फैसला बदला और फिल्ममेकिंग की अलग-अलग बारीकियां सीखने पर ध्यान दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता से अलग अपनी पहचान बनाने के लिए निर्देशन की राह चुनी.
एक्टिंग नहीं, निर्देशन में बनाया करियर
मल्हार का नाम 2013 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ से जुड़ा. उन्होंने इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. फिल्म में उनके पिता नाना पाटेकर ने भी अहम भूमिका निभाई थी. मल्हार ने उस समय बताया था कि वह फिल्ममेकिंग के हर पहलू को समझना चाहते हैं. उनका फोकस सिर्फ एक्टिंग पर नहीं, बल्कि निर्देशन और एडिटिंग जैसे काम सीखने पर भी था. यानी फिल्मी परिवार से होने के बावजूद मल्हार ने पिता की लोकप्रियता के सहारे सीधे अभिनेता बनने के बजाय इंडस्ट्री को पीछे से समझने का रास्ता चुना.
लाइमलाइट से दूर रहते हैं मल्हार
नाना पाटेकर अपनी बेबाक छवि और दमदार अभिनय के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे. मल्हार सार्वजनिक तौर पर काफी कम नजर आते हैं. वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया और सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं. यही वजह है कि नाना पाटेकर के बेटे होने के बावजूद मल्हार के बारे में लोगों के बीच ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. उनका फोकस फिल्ममेकिंग और प्रोडक्शन से जुड़े काम पर रहा है.
नाना पाटेकर के निधन के बाद मल्हार पहुंचे गोवा
नाना पाटेकर के निधन के बाद मल्हार गोवा पहुंचे. महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ कराने का फैसला किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे स्थित उनके फार्महाउस में किया जाएगा.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines