हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने थे फरिश्ता; दिलचस्प है ये किस्सा

Nana Patekar Once Saved Ashok Saraf Life: नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. वहीं उनके पुराने किस्से फैंस के दिलों में अभी भी जिंदा हैं. एक समय था जब उन्होंने एक्टर अशोक सराफ की जान बचाई थी.

विज्ञापन
नाना पाटेकर ने बचाई थी अशोक सराफ की जान Pic Credit- ANI

Nana Patekar Once Saved Ashok Saraf Life: नाना पाटेकर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 75 साल की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली है. वहीं बॉलीवुड में नाना पाटेकर और एक्टर अशोक सराफ का रिश्ता काफी फेमस रहा है. दोनों की दोस्ती के खूब चर्चे थे. एक टाइम था जब नाना पाटेकर अशोक सराफ के लिए फरिश्ता बने थे और उनकी जान बचाई थी. इस बात का जिक्र अशोक सराफ ने खुद ही किया था. दरअसल एक मराठी नाटक ‘हमीदाबाईची कोठी’ के दौरान ये घटना घटी थी, जब भीड़ इतनी भड़क गई थी कि कलाकारों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद नाना पाटेकर ने उस दौरान अशोक सराफ की जान बचाई थी.

अशोक सराफ से गहरी दोस्ती

नाना पाटेकर और एक्टर अशोक सराफ काफी अच्छे दोस्त थे. स्ट्रग्लिंग के दिनों में अशोक सराफ ने ही नाना पाटेकर का साथ दिया था. बड़े पर्दे पर आने से पहले दोनों ही सितारे थिएटर में काम करते थे. अशोक सराफ ने अपने एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था. एक्टर ने बताया था कि एक नाटक के दौरान जब भीड़ बेकाबू हो गई थी तो उस दौरान नाना पाटेकर ने ही उनकी जान बचाई थी. दरअसल ये घटना मराठी थिएटर के फेमस नाटक ‘हमीदाबाईची कोठी’ के दौरान की है.

ऐसे बचाई थी जान

‘हमीदाबाईची कोठी’ नाटक काफी फेमस हुआ था और इसमें नाना पाटेकर और अशोक सराफ ने साथ में काम किया था. नाटक के मंचन के दौरान तकनीकी खराबी के चलते शो को रद्द कर दिया गया था. शो के रद्द होने से वहां मौजूद भीड़ भड़क गई थी. साथ ही भीड़ कलाकारों पर हमला भी करने लगी थी. इस दौरान नाना पाटेकर ने अंधेरे में अशोक सराफ को संभाला और उन्हें खींचकर रिक्शा में बैठाया और किसी सुरक्षित जगह पर लेकर चले गए. इस तरीके से अशोक सराफ की जान बच सकी.

विज्ञापन

नाना पाटेकर बने फरिश्ता

अशोक सराफ ने ये भी कहा था कि अगर नाना पाटेकर उनकी मदद नहीं करते तो भीड़ उन्हें पीट-पीटकर जान से मार देती. नाना पाटेकर उस समय अशोक सराफ के लिए मसीहा साबित हुए थे. वहीं आज भी अशोक सराफ और नाना पाटेकर की दोस्ती की मिसाल दी जाती है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola