Nana Patekar Play Dr. Balram Bhargava Role: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म कों दर्शकों को मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने फिल्म में नाना के किरदार के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि है वो फिल्म में एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिसका COVID-19 की स्वदेशी वैक्सीन से सीधा कनेक्शन है। हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर काफी सारी बातें की और साथ ही फिल्म में नजर आने वाले किरदारों के बारे में भी बात की।
उन्हीं में से एक किरदार नाना पाटेकर (Nana Patekar) का है, जिन्होंने फिल्म में डॉ. बलराम भार्गव (Dr. Balram Bhargava) का किरदार निभाया है। डॉ. बलराम भार्गव दिल्ली एम्स में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक हैं।
Nana Patekar Played Role Dr. Balram Bhargava In Vivek Agnihotri Movie ‘The Vaccine War’
यह भी पढ़ें: Box Office Report: दूसरे दिन ‘फुकरे 3’ ने ‘द वैक्सीन वॉर’ को चटाई धूल, जानें ‘जवान’ और ‘चंद्रमुखी’ का कैसा रहा हाल
कौन हैं Dr. Balram Bhargava Role?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. बलराम भार्गव (Dr. Balram Bhargava) एक मिशन संचालित, परिणामोन्मुख स्वास्थ्य पेशेवर हैं, जिनके पास लीडिंग मेडिकल रिसर्च, हेल्थ सिस्टम्स को मजबूत करने, हेल्थ केयर इनोवेशन, महामारी संबंधी तैयारियों के प्रबंधन और संसाधन की कमी वाली स्थितियों में स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी देने में 35 सालों से ज्यादा का अनुभव है। कोरोना महामारी में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण करने में भी डॉ. बलराम भार्गव का बड़ा योगदान था।
Nana Patekar Played Role Dr. Balram Bhargava In Vivek Agnihotri Movie ‘The Vaccine War’
कोविड-19 वैक्सीन के लिए डॉ. भार्गव ने लड़ी लंबी लड़ाई
डॉ. बलराम भार्गव वो ICMR प्रमुख थे, जिन्होंने अपनी टीम के साथ स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण करने में एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) में नाना पाटेकर ने इन्हीं डॉ. बलराम भार्गव की भूमिका निभाई, जिसको काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में नाना के अलावा अनुपम खेर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines