Nana Patekar Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं, फैंस को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि अचानक नाना पाटेकर का निधन कैसे हो गया. बताया जा रहा है कि एक्टर अपने गोवा वाले घर में बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद से ही दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन को लेकर सभी सदमे में हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि नाना पाटेकर सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय सेना के साथ अपने खास जुड़ाव के लिए भी जाने जाते हैं. उनका सेना से कनेक्शन फिल्मी पर्दे तक नहीं रहा. 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर ने भारतीय सेना के जवानों के साथ करीब 60 दिन बिताए थे. यह किस्सा क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; दिल का पड़ा दौरा
कैसे शुरू हुआ नाना पाटेकर का आर्मी कनेक्शन?
कहा जाता है कि नाना पाटेकर का भारतीय सेना से जुड़ाव उनकी फिल्म ‘प्रहार’ के समय से शुरू हुआ. फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ मिलकर ट्रेनिंग ली थी. पुराने रिकॉर्ड के मुताबिक, फिल्म के लिए उन्होंने बेलगाम में मौजूद मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर में खास ट्रेनिंग ली थी. फिर यही ट्रेनिंग कारगिल युद्ध के दौरान उनके बहुत काम आई. इसके अलावा, नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान सेना के साथ रहने की इच्छा भी जताई थी.
कारगिल युद्ध के दौरान सेना के साथ बिताए करीब 60 दिन
1999 में कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर ने रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस सेना के साथ जाने की परमिशन मांगी थी. उनके मुताबिक, शुरुआत में उन्हें बताया गया था कि एक आम नागरिक सीधे सेना में शामिल नहीं हो सकता. इसके बाद, नाना ने उन्हें अपनी कमांडो ट्रेनिंग और शूटिंग के बारे में बताया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि वह नेशनल लेवल पर राइफल शूटिंग में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं. इसके बाद, उन्हें सेना के साथ जाने की परमिशन मिल गई थी. नाना पाटेकर के मुताबिक, उन्होंने करीब 60 दिन सेना के जवानों के साथ बिताए और द्रास, लेह, कुपवाड़ा, बारामूला और सोपोर जैसी जगहों पर भी गए थे.
‘प्रहार’ के लिए ली थी सेना जैसी ट्रेनिंग
नाना पाटेकर ने फिल्म ‘प्रहार’ में एक आर्मी कमांडो का किरदार निभाया था. इस भूमिका को अच्छी तरह से निभाने के लिए उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री से खास ट्रेनिंग ली थी. यही वजह है कि नाना पाटेकर का सेना से लगाव दूसरे कलाकारों से काफी अलग माना जाता है. हालांकि, उन्हें भारतीय सेना का अधिकारी कहना सही नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें- जब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने थे फरिश्ता; दिलचस्प है ये किस्सा
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
3 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
6 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines