दिग्गज एवं मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का दुनिया से अलविदा के बाद उनका आखिरी पब्लिक अपीयरेंस चर्चा में है. निधन से सिर्फ चार दिन पहले वह गोवा के एक कार्यक्रम में नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ संगीत और डांस में हिस्सा लिया एवं उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्र शमेल भी बजाया. इसी कार्यक्रम में थिएटर के लिए अपने प्यार के बारे में बात करते हुए नाना पाटेकर ने जिंदगी और मौत को लेकर कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह अगले दिन यहां होंगे या नहीं. नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में निधन हो गया. वह 75 साल के थे. डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था.
जब आखिरी कार्यक्रम में दिखे थे नाना
नाना पाटेकर 4 अक्टूबर को गोवा के डोना पाउला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. वहां उन्होंने स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की और उनके साथ मंच पर भी नजर आए. कार्यक्रम में नाना पाटेकर ने मराठी में लोगों को संबोधित किया. उन्होंने अपने थिएटर के शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि किस तरह एक राज्य स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में मिली पहचान ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया था. उन्होंने थिएटर से अपने लंबे जुड़ाव को लेकर कहा, ‘अब मुझे और कुछ नहीं करना है. बस यही करते रहना है.’
मौत को लेकर कही थी ये बात
कार्यक्रम में नाना पाटेकर ने कहा था, ‘हम सभी को एक दिन जाना है. मुझे नहीं पता कि मैं कल यहां रहूंगा या नहीं. हर किसी की जिंदगी में वह समय आता है.’ इसके बाद उन्होंने खुद से यह सवाल करने की बात कही कि क्या वह अपने जीवन में वह सब कर पाए, जो वह करना चाहते थे. उन्होंने यह भी सोचने की बात कही कि उस समय के आने से पहले उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की या नहीं. उनके इन शब्दों का वीडियो अब उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.
घर पर मिले बेहोश
नाना पाटेकर गुरुवार सुबह अपने डोना पाउला स्थित घर पर बेहोशी की हालत में मिले. इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया. मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया.
सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर के एक दोस्त ने डॉक्टरों को बताया कि अभिनेता ने रात करीब 3:30 बजे मैसेज किया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है. दोस्त ने करीब 4 बजे वह मैसेज देखा और तुरंत उनके घर पहुंचा. उस समय नाना पाटेकर एक केयरटेकर के साथ थे.
केयरटेकर ने अस्पताल में फोन किया, जिसके बाद एंबुलेंस उनके घर भेजी गई. डॉक्टर के मुताबिक, एंबुलेंस में ही उनका इलाज और CPR शुरू कर दिया गया था. बाद में उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बांबोलिम भेजा गया.
संबंधित खबरें
'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
1 hr ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
3 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
4 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
5 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
17 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines