हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; दिल का पड़ा दौरा

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है. वहीं फैंस को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं.

विज्ञापन
नहीं रहे दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Pic Credit- IMDb)

Nana Patekar Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं फैंस को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि नाना पाटेकर अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार एक्टर अपने गोवा वाले घर में बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया. इस खबर ने हर किसी को सदमे में ला दिया है. बॉलीवुड में नाना पाटेकर की कमी हमेशा ही खलती रहेगी.

कैसे हुआ निधन?

एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. घर में बेहोश पाए जाने के बाद एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्टर को होश में लाने के लिए लगभग 45 मिनट तक कोशिश की, लेकिन एक्टर को होश नहीं आया और जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस उनकी पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

बेहतरीन एक्टिंग से जीता दिल

नाना पाटेकर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से एक्टर ने डेब्यू किया था और वो हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम कर चुके हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ वो मराठी सिनेमा के भी जाने-माने सितारे रहे हैं. वहीं इस साल भी नाना पाटेकर ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया है. शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ में एक्टर ने पुलिसवाले का किरदार निभाया था और इस किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया था.

विज्ञापन

‘हाउसफुल 5’ में वायरल हुआ था डांस

पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी नाना पाटेकर नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने डांस भी किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी उनका डांस काफी वायरल हुआ था. ‘द फूगड़ी डांस’ गाने में एक्टर ने अपनी फनी एक्टिंग भी की थी. ये गाना काफी वायरल हुआ था और आज भी ऑडियंस को ये गाना काफी पसंद है. इस फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी शामिल थे.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola