हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अक्षय कुमार से कियारा आडवाणी तक, नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल; पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड सितारे शोक जता रहे हैं. इस दुखद खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है. अक्षय कुमार से लेकर कियारा आडवाणी तक ने एक्टर की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

विज्ञापन
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक Pic Credit- ANI/IMDb

Nana Patekar Death: बॉलीवुड दिग्गज नाना पाटेकर के निधन से हर किसी का दिल टूट गया है. एक्टर के फैंस और बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं. अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर के साथ फोटो शेयर कर लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है. वहीं कियारा आडवाणी ने भी नाना पाटेकर की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. इसके साथ ही प्रकाश राज ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है. इस दुखद खबर ने बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ उनको स्क्रीन पर देखने वाली ऑडियंस को भी सदमे में ला दिया है.

अक्षय कुमार ने जताया शोक

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने को-एक्टर को श्रद्धांजलि दी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अक्षय कुमार ने लिखा, ‘नाना जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वे उन चुनिंदा अभिनेताओं में से थे जिन्हें दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी. उनकी आवाज, उनका जोश, हर अभिनय में उनकी ईमानदारी… वे बिल्कुल अनोखे थे. मुझे खुशी है कि हमें वेलकम में और फिर हाल ही में हाउसफुल 5 में साथ काम करने का मौका मिला. सेट की अनगिनत यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. यकीन नहीं होता कि आप चले गए. सभी यादों के लिए धन्यवाद. आपकी कमी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती.’

प्रकाश राज ने दी श्रद्धांजलि

प्रकाश राज ने भी नाना पाटेकर के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. एक्टर ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्यारे नाना जी आपकी बहुत याद आएगी. साथ बिताए पल, बातचीत, बहस, आपके हाथ का बना खाना, आपका साझा किया ज्ञान, सब कुछ हमेशा याद रहेगा. मेरे जीवन के सफर में आने के लिए धन्यवाद. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे.

विज्ञापन

कियारा आडवाणी ने भी शेयर किया पोस्ट

कियारा आडवाणी भी नाना पाटेकर के निधन से सदमे में हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर की फोटो शेयर की है. साथ ही सफेद हार्ट वाला इमोजी भी लगाया है. एक्ट्रेस ने बिना कुछ कहे बयां कर दिया है कि नाना पाटेकर के निधन से वो कितनी उदास हैं.

रवि किशन भी हुए भावुक

रवि किशन ने भी नाना पाटेकर की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सुबह-सुबह नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया है. स्टार होते हुए भी स्टारडम से कोसों दूर रहने वाले नाना जी भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी. मुंबई की चकाचौंध में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं सभी चाहने वालों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.’

विज्ञापन

कंगना रनौत का टूटा दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सासंद कंगना रनौत ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर की पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने शोक जाहिर किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ये बेहद दुखद और भयावह खबर है. नाना पाटेकर बेहद स्वस्थ और तंदुरुस्त दिखते थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’

सुनील शेट्टी ने भी शेयर किया पोस्ट

सुनील शेट्टी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर किया है. इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की फोटो शेयर कर सुनील शेट्टी ने शोक जताया है. एक्टर ने पोस्ट में लिखा, ‘ये बेहद चौंकाने वाली खबर है. अब आप जैसे लोग नहीं मिलते. आप चाहे कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंचे हों, आपकी जड़ें हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं. आप निडर, बेबाक और ईमानदार थे और अपने काम में माहिर थे. नाना जैसा कोई दूसरा नहीं. भाऊ, आपकी आत्मा को शांति मिले. आपके बिना सिनेमा जगत पहले जैसा नहीं रहेगा.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola