Nana Patekar Bollywood Entry: दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था. उनके निधन से फिल्म जगत के सभी सितारे सदमे में आ गए. वहीं अब एक्टर के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक्टर के निधन के बाद उनके पुराने इंटरव्यू भी चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहे हैं कि बॉलीवुड में वो किसकी वजह से आए थे. एक्टर ने खुद बताया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल उनकी करीबी दोस्त थीं और उन्होंने ही एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए प्रेरित किया था. चलिए इस किस्से के बारे में जानते हैं.
नाना पाटेकर को थिएटर से था प्यार
नाना पाटेकर ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. हमेशा से उनका झुकाव थिएटर की तरफ रहा. एक्टर थिएटर के शोज करके ही खुश थे और उन्हें फिल्मों में जाने का कुछ खास मन नहीं था. उनका मानना था कि थिएटर ही ऐसी जगह है जहां वो अपने टैलेंट को सबसे बेहतर तरीके से दिखा सकते हैं. वहीं ‘आप की अदालत’ में एक बार नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी सफर के बारे में फैंस से बात की थी और उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू का दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था.
यह भी पढ़ें: ‘सबका होगा खात्मा…’, नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान; महाकाल पहुंची एक्ट्रेस
बॉलीवुड में कैसे हुई एंट्री?
दिवंगत एक्टर ने बताया था कि मेरा फिल्मों में आने का क्रेडिट स्मिता पाटिल को जाता है. एक्टर ने बताया था कि स्मिता पाटिल ही उन्हें हमेशा फिल्मों में काम करने के लिए कहा करती थीं, लेकिन नाना को थिएटर से इतना प्यार था कि वो फिल्मों में एंट्री करना ही नहीं चाहते थे. नाना पाटेकर ने ये भी कहा कि स्मिता पाटिल ने प्रोड्यूसर रवि चोपड़ा तक मेरा नाम पहुंचाया और उन्होंने मुझे ‘आज की आवाज’ में काम करने का मौका दिया, जिसके बाद नाना पाटेकर का फिल्मी सफर शुरू हुआ और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस का दिल जीता.
यह भी पढ़ें: ‘तुमसे रिप्लेस कर देती हूं…’, फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद; कॉमेडियन ने कुक दिलीप को बताया ‘फ्रॉड’
इन फिल्मों से जीता दिल
एक्टर ने ये भी बताया था कि स्मिता पाटिल की वजह से ही वो ‘आज की आवाज’ में काम कर सके और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक के बाद एक फिल्में कर नाना पाटेकर ने ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. एक्टर ने बॉलीवुड में परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘वेलकम’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘नटसम्राट’ जैसी कई फिल्मों से ऑडियंस के दिलों पर राज किया और ये ही वजह है कि आज वो भले ही हमारे बीच ना हों लेकिन उनका अभिनय ऑडियंस के दिलों में अभी भी जिंदा है.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
55 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines