Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. बड़े-बड़े सितारों के साथ काम कर इन हसीनाओं ने इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई है. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने प्यार के खातिर अपने करियर को कुर्बान कर दिया था. आज ये हसीना साउथ के सुपरस्टार की पत्नी हैं और अपनी करियर को छोड़ फैमिली को संभाल रही हैं. अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि हम नम्रता शिरोडकर की बात कर रहे हैं. 22 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं, इस खास मौके पर एक्ट्रेस के करियर के बारे में डिटेल में जानते हैं.
मॉडलिंग से शुरू किया करियर
नम्रता शिरोडकर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 1993 में एक्ट्रेस ने महज 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था. मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा और साल 1999 में आई ‘वास्तव’ मूवी में संजय दत्त के साथ नजर आईं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी और ऑडियंस का दिल जीत लिया था. पहली फिल्म हिट होने के बाद नम्रता शिरोडकर ने बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए थे.
यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking: ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई? रिलीज से पहले ही मेकर्स हुए मालामाल
इन फिल्मों से बनाई पहचान
‘वास्तव’ के बाद एक्ट्रेस ‘पुकार’, ‘कच्चे धागे’ और ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया. इस बीच एक्ट्रेस की लाइफ में उनके प्यार की एंट्री हुई. साल 2000 में आई फिल्म ‘वामसी’ के दौरान नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की लव स्टोरी शुरू हो गई. जिसके बाद दोनों ने 5 साल डेट करने के बाद 2005 में एक-दूसरे से शादी कर ली और हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए.
यह भी पढ़ें: ‘हमें एक-दूसरे के खिलाफ…’, सोशल मीडिया पर अहान पांडे से तुलना होने पर क्या बोले एक्टर अहान शेट्टी?
शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री
महेश बाबू से शादी करने के बाद नम्रता ने फिल्मों से भी संन्यास ले लिया. एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद नम्रता अपने घर और प्रोडक्शन का काम संभालने लगीं. महेश बाबू और नम्रता 2 बच्चों के माता-पिता हैं. कपल के बेटे का नाम गौतम और एक बेटी का नाम सितारा है. नम्रता रियल लाइफ में सिंपल जिंदगी जीती हैं. नम्रता के साथ उनकी बहन शिल्पा शिरोडकर भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं. शिल्पा शिरोडकर भी 90 के दशक की काफी मशहूर एक्ट्रेस रही हैं और हाल ही में उन्हें ‘बिग बॉस 18’ में देखा गया था.
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
45 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines