Namish Taneja Mourns Father Death: ‘स्वरागिनी’ (Swaragini -Jodein Rishton Ke Sur) फेम एक्टर नमिश तनेजा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के घर पर खुशियों से भरे दिन ही मातम छा गया। त्यौहार के दिन एक्टर नमिश तनेजा के पिता विक्रम तनेजा (Vikram Taneja) का निधन हो गया। 12 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन उन्होंने अपने अंतिम सांस ली थी। आपको बता दें, नमिश तनेजा के पिता भी उन्हीं की तरह एक्टर थे। इतना ही नहीं विक्रम तनेजा का निधन भी तब हुआ जब वो रामलीला में परफॉरमेंस दे रहे थे।
शूटिंग के दौरान एक्टर को मिली पिता के निधन की खबर
बताया जा रहा है कि जब नमिश तनेजा के पिता विक्रम तनेजा दिल्ली की एक रामलीला में परफॉर्म कर रहे थे तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उस दौरान नमिश दिल्ली में नहीं बल्कि मुंबई में थे। जब एक्टर को अपने पिता के निधन की खबर मिली उस वक्त वो अपने शो ‘मिश्री’ (Mishri) की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें ये दुखद खबर मिली वो तुरंत दिल्ली आए ताकि इस मुश्किल वक्त में परिवार को संभाल सकें। वहीं, एक्टर के लिए भी ये समय बेहद मुश्किल है। एक्टर पिता को खोने के बाद टूट गए हैं।
पिता के निधन से बिखर गई एक्टर की जिंदगी
अब नमिश ने पिता के निधन के बाद मीडिया से खुलकर बात की है और अपने दिल का दर्द बयां किया है। नमिश का कहना है कि ये उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन हैं। नमिश ने कहा, ‘मैंने न सिर्फ अपने पिता को खोया है, बल्कि अपने दिल और आत्मा का एक टुकड़ा भी खो दिया है। ये जानते हुए भी कि हम सभी को एक दिन इस दुनिया से जाना है, इस कठोर रियलिटी को एक्सेप्ट करना असहनीय लगता है। इस समय मैं सुन्न और खोया हुआ हूं। मुझे नहीं पता कि उनके बिना आगे कैसे बढ़ना है। वो सिर्फ मेरे पिता नहीं थे, वो मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरी गाइडिंग लाइट भी थे।’
यह भी पढ़ें: Poonam Pandey की मां को नहीं है उनकी ‘वो वाली’ फिल्मों की जानकारी? बोलीं-‘ये नहीं करती तो…’
पिता के निधन की खबर मिली तो कांपने लगे थे नमिश तनेजा
एक्टर ने रिवील किया हैं कि उनके पिता हर साल रामलीला में हिस्सा लेते थे और कुंभकरण और दशरथ जैसे दमदार किरदार निभाते थे। उन्हें परफॉर्म करते देख ना सिर्फ उन्हें मजा आता था बल्कि पिता पर प्राउड भी फील होता था। नमिश तनेजा ने ये भी खुलासा किया कि जब शूटिंग के दौरान उन्हें ये दुखद खबर मिली थी उनकी दुनिया बिखर गई थी। इस ट्रेजेडी के बाद वो हेल्पलेस महसूस कर रहे थे। उनका दिल दुख रहा था और हाथ कांप रहे थे, लेकिन अपनी मां और परिवार को संभालने के लिए उन्होंने खुद को मजबूत बनाया। हालांकि, अभी भी एक मुश्किल जर्नी बाकी हैं और वो नहीं जानते इस भारी नुकसान से कैसे उबरना हैं।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
4 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
7 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
7 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
8 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
8 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
9 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
10 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines