Nakuul Mehta Jankee Parekh Announce Second Pregnancy: ‘इश्कबाज’ फेम एक्टर नकुल मेहता ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ मिलकर एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है। नकुल मेहता एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी जानकी पारेख मेहता दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। अब कपल ने खास अंदाज में इस प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस कपल ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को न सिर्फ ये गुड न्यूज सुनाई, बल्कि फैंस के चेहरों पर बड़ी मुस्कान भी ले आए। नकुल मेहता और जानकी ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
नकुल मेहता और जानकी पारेख ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
नकुल मेहता और उनकी पत्नी का पोस्ट काफी क्यूट लग रहा है। एक फोटो में मैक्सी ड्रेस में जानकी पारेख अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो नकुल उन्हें प्यार से गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि उनका बेटा सूफी चुपचाप पापा के कंधों पर बैठा हुआ है। इसके अलावा इन्होने एक ड्राइंग भी शेयर की है। इसमें 4 लोगों की फैमिली नजर आ रही है। फिर गार्डन में बैठे हुए ये फैमिली इस ड्राइंग को फ्लॉन्ट कर रही है। सूफी ने इस ड्राइंग को बनाकर बताया है कि जल्द ही उनका छोटा भाई या बहन आने वाला है।
सूफी ने दिखाई फैमिली ड्राइंग
इस ड्राइंग के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए नकुल मेहता और उनकी फैमिली बेहद खुश नजर आ रही है। सभी के चेहरों पर एक बड़ी स्माइल है। वहीं, सबसे ज्यादा खुश तो कपल का बेटा नजर आ रहा है, जो जल्द ही बड़ा भाई बनेगा। सूफी की एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान नकुल मेहता अपनी वाइफ का काफी ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं। कपल ने अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ ये लड़का जिम्मेदारी के लिए तैयार है। तो हम भी तैयार हैं। हम ब्लेसिंग एक्सेप्ट कर रहे हैं, दोबारा।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ऑफर को Divyanka Tripathi के एक्स ने मारी लात? Arishfa Khan को किया गया अप्रोच
शादी के 13 साल बाद नकुल मेहता के घर गूंजेगी किलकारियां
आपको बता दें, इन दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 9 साल बाद इन दोनों ने अपने पहले बेटे का इस दुनिया में वेलकम किया था। वहीं, अब शादी के 13 साल बाद नकुल मेहता और जानकी पारेख दूसरे बच्चे के लिए तैयार हैं। अब उनके इस अनाउंसमेंट पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है। हर कोई नकुल और जानकी के दूसरे बेबी के लिए एक्साइटेड दिख रहा है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines