Bigg Boss 19: तीसरे हफ्ते ‘बिग बॉस सीजन 19’ में डबल एविक्शन हुआ है. नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर पहले ही एविक्शन में शो से आउट हो चुकी हैं. नगमा के बाहर होने से अवेज दरबार फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. अब नगमा ने भी इस एविक्शन पर अपना रिएक्शन दे दिया है. नगमा ने शो से आउट होने के बाद अब पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में नगमा ने अपने चाहने वालों से माफी मांगी है और साथ ही उनकी कम दिखने की वजह भी रिवील की है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Kunicka Sadanand को मिले 2 अंधभक्त, घर के खिलाफ होने का भी इन कंटेस्टेंट्स को नहीं डर
नगमा ने आउट होने के बाद लिखा पहला पोस्ट
नगमा मिराजकर ने अपने एविक्शन का इमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अलग होने के गम में अवेज और नगमा आंसू बहाते हुए नजर आ रहे हैं. अब इसे शेयर करते हुए नगमा मिराजकर ने लिखा, ‘के दिल अभी भरा नहीं. मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं इतनी जल्दी आउट हो जाऊंगी. अगर मैंने अपने फैंस को निराश किया है तो मैं उनसे माफी मांगती हूं…. मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन उसमें भी, मैंने अपने बारे में काफी कुछ जाना. ये ऐसे सबक हैं जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी. इस जर्नी का हिस्सा बनना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी अपॉर्चुनिटी थी और इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं.’
यह भी पढ़ें: शादी, झगड़े और फिर आरोप लगाकर दिया तलाक; अब एक्स हसबैंड को ही डेट कर रही हैं टीवी की ये हसीना
सोशल मीडिया पर इमोशनल हुईं नगमा
नगमा मिराजकर ने आगे लिखा, ‘हर हंसी, हर आंसू, हर खामोशी और अंदर बनाई सभी यादें मेरे दिल में रहेंगी. मैं उस घर में रहने की फीलिंग को मिस करूंगी. जबकि मेरी जर्नी यहां खत्म होती है, मेरा दिल अभी भी उस घर के अंदर उन लोगों के साथ है, जिन्हें मैं प्यार और रिस्पेक्ट करती हूं. मैं अपने प्यार अवेज के लिए सपोर्ट करूंगी और इंतजार नहीं कर सकती उन्हें शाइन करते हुए देखने का, उस तरह से जिस तरह से मैं जानती हूं कि वो करेंगे. और उन कुछ लोगों को बड़ा शॉट आउट, जिन्होंने जर्नी को मेरे लिए स्पेशल बनाया है.’
फैंस को नगमा ने दिया मैसेज
नगमा ने आखिर में कहा है कि यहां सब कुछ खत्म नहीं होता, ये सिर्फ एक चैप्टर था जिसे वो हमेशा संजोकर रखेंगी. नगमा ने उन सभी को शुक्रिया कहा जिन्होंने उन्हें प्यार, ताकत और दुआएं भेजी. ये जर्नी नगमा की थी, लेकिन इसे लोगों ने अपना बना दिया. नगमा का कहना है कि उन्हें सभी एडिट्स देखने में मजा आ रहा है, वो उन्हें इमोशनल कर रहे हैं. वो आभारी हैं और हमेशा सीख रही हैं.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
59 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines