Surbhi Chandna Viral Post: ‘इश्कबाज’ (Ishqbaaaz) और ‘नागिन‘ (Naagin) फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) हाल ही में अपनी शादी की रूमर्स को लेकर मीडिया की लाइमलाइट में आ गई थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस के साथ हाल ही में एक ऐसा किस्सा हुआ है जिसके बाद वो फिर से चर्चाओं में हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद फैंस भी टेंशन में पड़ गए हैं। दरअसल, एक्ट्रेस इस वक्त काफी परशान हैं और उनका गुस्सा एक एयरलाइन पर फुट पड़ा है। अब उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए Vistara एयरलाइन और उनके स्टाफ को फटकार लगाई है।
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर और एक्टर का हुआ निधन, मनोरंजन जगत में पसरा मातम
सुरभि चंदना ने Vistara को लगाई फटकार
हुआ ये कि इस एयरलाइन ने एक्ट्रेस का बैग गुमा दिया जिसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और स्टाफ ने एक्ट्रेस की मदद करने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद सुरभि चंदना ने अपने ट्विटर अकाउंट (X) पर लिखा, ‘सबसे वर्स्ट एयरलाइन का अवार्ड जाता है Vistara को। एक प्रायोरिटी बैग को ऑफ लोड किया गया और कारण तो बस उन्हें ही पता होंगे। उन्होंने मेरा पूरा दिन बर्बाद कर दिया और अभी तक विश्वास नहीं दिलाया कि बैग सही समय पर मेरी मां तक पहुंच गया है या नहीं। अयोग्य स्टाफ द्वारा झूठे वादे किए जा रहे हैं, एयरलाइन भयानक डिले कर रही है।’
स्टाफ ने की बदतमीज़ी
इतना ही नहीं सुरभि ने फैंस को ये सलाह भी दी है कि इस घटिया एयरलाइन से ट्रेवल करने से पहले 100 बार सोच लें। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक फीमेल स्टाफ पर बदतमीज़ होने का आरोप लगाया है। उसे अनप्रोफेशनल और अनट्रेंड बताकर एक्ट्रेस ने इन हालातों में माफी न मांगने पर भी फटकार लगाई है। सुरभि ने बताया कि उस स्टाफ का रवैया काफी रुड था और उसने सीधे एक्ट्रेस से कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका बैग कब आएगा और इस बारे में वो कुछ नहीं कर सकती।
एक्ट्रेस को किया मेंटल टॉर्चर
वहीं, डिलीवरी के बारे में उसने कहा कि मेरे वेंडर अभी बिजी हैं तो वो उनके बैग डिलीवर नहीं कर पाएंगे। जिसके बाद सुरभि को खुद अपना बैग लाने की सलाह दी गई। एक्ट्रेस ने फैंस को बताया कि एयरलाइन का ये रवैया तब है जब गलती उनकी है। इसके बाद उन्होंने इस एयरलाइन पर मेंटल टॉर्चर करने का आरोप भी लगाया है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आए हैं।
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
4 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines