Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Wedding Photos: साउथ के मशहूर एक्टर नागार्जुन के बेटे और नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी ने अपनी गर्लफ्रेंड जैनब रावजी संग शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी बारात की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। अब उनकी शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। 6 जून यानी आज हैदराबाद में अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। अब तेजी से कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। अभी तक न्यूली मैरिड कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वेडिंग फोटोज शेयर नहीं की हैं।
अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी ने तेलुगु रीति-रिवाजों से की शादी
सामने आ रही तस्वीरों से पता चल रहा है कि अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी ने तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत की है। दूल्हा-दुल्हन का लुक सामने आ गया है। दूल्हे अखिल अक्किनेनी व्हाइट धोती और कुर्ते में नजर आ रहे हैं। एक्टर सिंपल लुक में भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। जबकि दुल्हन व्हाइट सिल्क साड़ी में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी इस साड़ी को मैचिंग गोल्डन ब्लाउज के साथ कैरी किया है। बालों में गजरा और व्हाइट ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाया है।
दूल्हा-दुल्हन का लुक हुआ रिवील
अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी एक फोटो में साथ में खड़े पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जैनब रावजी ने इस फोटो में बेहद प्यार से अपने पति का हाथ पकड़ा हुआ है। इस दौरान उनके हाथ की मेहंदी भी हाईलाइट हो रही है। सिंपल लुक में भी दोनों साथ में इतने अच्छे लग रहे हैं कि इनसे किसी की नजरें नहीं हटेंगी। कुछ तस्वीरें शादी की रस्मों के दौरान की भी हैं। एक फोटो में दूल्हे राजा अपने माता-पिता के साथ पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है ये फोटो शादी की रस्मों की शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें: Rana Daggubati का बॉलीवुड पैपराजी कल्चर पर फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट पर भड़कने का रिवील किया कारण
फैंस को है ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
अब फैंस उस वक्त का इंतजार कर रहे हैं, जब ये न्यूली मैरिड कपल अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ढेर सारी वेडिंग फोटोज शेयर करेंगे। फिलहाल फैंस और सेलेब्स इस जोड़े की शादी की बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वक्त साउथ इंडस्ट्री में चारों तरफ खुशियां फैली हुई हैं। इन दोनों को ऑफिशियली मैरिड देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। अब तो बस सभी को शादी के बाद इनके पहले पोस्ट का ही इंतजार है।
संबंधित खबरें
LIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 mins ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
29 mins agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
17 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
20 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
20 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
21 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
22 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
23 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines