Nagarjuna Akkineni: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक स्टार्स की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती है. गॉसिप टाउन में जहां हिंदी सिनेमा के कलाकारों की जमकर चर्चा होती है, तो साउथ सिनेमा भी इसमें पीछे नहीं है. इस बीच अब हम आपको साउथ के पॉपुलर एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी के बारे में बता रहे हैं, जो बॉलीवुड की एक हसीना पर दिल हार बैठे थे. आइए जानते हैं कि आखिर ये एक्ट्रेस कौन हैं?
नागार्जुन का बर्थडे
नागार्जुन अक्किनेनी की बात करें तो आज यानी 29 अगस्त को नागार्जुन अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. नागार्जुन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया है. नागार्जुन ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं और उनके बारे में खूब बातें होती हैं.
नागार्जुन ने की दो शादियां
नागार्जुन ने अपनी लाइफ में दो शादियां की है, लेकिन फिर भी हिंदी सिनेमा की एक हसीना के साथ उनका लंबा अफेयर चला था. लंबे समय तक दोनों एक-दूसरे के साथ रहे और फिर दोनों ने ब्रेकअप करके अपनी राहें अलग कर ली. हालांकि, ये हसीना ऐसी हैं, जिन्होंने आज तक शादी नहीं की है.
लक्ष्मी दग्गुबाती से पहली शादी
गौरतलब है कि साल 1984 में नागार्जुन ने पहली शादी लक्ष्मी दग्गुबाती से की थी. उस वक्त नागार्जुन की उम्र 25 साल थी. लक्ष्मी के पिता डी. रामानाइडू और नागार्जुन के पिता नागेश्वर राव अच्छे दोस्त थे और नागार्जुन और लक्ष्मी ने अरेंज मैरिज की थी. हालांकि, दोनों की शादी बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाई और फिर शादी के 6 साल बाद साल 1990 में तलाक लेकर दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थी.
अमला अक्किनेनी से दूसरी शादी
भले ही नागार्जुन की पहली शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई, लेकिन उन्होंने साल 1992 में अमला अक्किनेनी से दूसरी शादी कर ली थी. शादी के बाद नागार्जुन और अमला दो बेटों नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी हुए, लेकिन फिर भी नागार्जुन मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू पर दिल हार बैठे थे.
तब्बू को किया डेट
दरअसल, बड़े पर्दे पर नागार्जुन और तब्बू को साथ देखा गया था. इसी दौरान दोनों के अफेयर की रूमर्स भी उड़ी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि तब्बू और नागार्जुन ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया था. साथ ही नागार्जुन अपनी वाइफ अमला को भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. कहा जाता है कि इसी वजह से तब्बू और नागार्जुन बाद में अलग हुए थे. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कुछ नहीं कहा.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 के बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे, इमरान हाशमी की मूवी का लेटेस्ट कलेक्शन क्या?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
9 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines