Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding Prep Photo: खबरों के बाजार में एक बार फिर से शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की चर्चा हो रही है। शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और अब दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, तो जाहिर है कि हर किसी का ध्यान कपल की फोटोज और वीडियो पर रहेगा। शोभिता और नागा की प्री-वेडिंग सेरेमनी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज
शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले कई फोटोज शेयर की हैं, जो उनकी शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनी का हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए शोभिता ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Godhuma Raayi Pasupu danchatam और इसलिए यह शुरू होता है। शोभिता के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर प्यार लुटाया है।
यूजर्स ने की तारीफ
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि आपके सुंदर और सिंपल आउटफिट को देखकर बहुत सुकून मिलता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप कितनी सुंदर हैं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि आपको बहुत बधाई। चौथे यूजर ने कमेंट किया कि बहुत सुंदर, आपको बहुत शुभकामनाएं। एक और यूजर ने लिखा कि आप बहुत सुंदर लग रही हैं। एक और यूजर ने लिखा कि आपका सिंपल लुक आपको और भी सुंदर बनाता है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं।
प्री-वेडिंग सेरेमनी भी बेहद सिंपल और सुंदर
गौरतलब है कि शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने सगाई की थी। कपल की सगाई की फोटोज भी प्री-वेडिंग सेरेमनी के जैसे ही बेहद सिंपल थी, लेकिन फिर भी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने इन पर खूब प्यार बरसाया। फैंस को कपल की शादी की तस्वीरों का भी बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के 3 साल बाद नागा चैतन्य ने अपनी दूसरी शादी के लिए पहला कदम बढ़ाया था।
कुछ महीनों पहले की थी सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में पहली बार शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य साथ नजर आए थे और तभी से दोनों के साथ होने के चर्चे होने लगे थे। हालांकि, सामंथा से तलाक लेने के बाद नागा ने अपने रिश्ते या फिर पर्सनल लाइफ पर चुप्पी साध रखी थी। कुछ महीनों पहले नागार्जुन ने अपने बेटे की सगाई की तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दी थी, जिसके बाद नागार्जुन और शोभिता की शादी की खबरें कंफर्म हो गई थीं।
यह भी पढ़ें- Hema Sharma से मुझे जान का खतरा, Gaurav Saxena ने वीडियो में एक्स पत्नी को किया एक्सपोज
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
23 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines