Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding Card Leak: साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और उनकी लव वन शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। ये तो सभी को पता है कि उनकी सगाई हो गई है और इसी साल शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। लेकिन कपल ने अभी तक अपनी शादी की डेट रिवील नहीं की थी। हालांकि इंटरनेट पर न जाने कैसे उनका शादी का कार्ड लीक हो गया है। अब तो उनकी शादी की प्लानिंग जग जाहिर हो गई है। अरे आपने नहीं देखा तो चलिए अब देख लीजिए।
नागा-शोभिता का शादी का कार्ड हुआ लीक
अभी तक तो हम और आप भी ये ही जानते थे कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की जल्द ही शादी होने वाली है। लेकिन अब ये भी पता चल गया है कि शादी कब होगी और क्या है पूरी प्लानिंग। दरअसल ये सब उनके शादी के कार्ड के लीक होने से हुआ है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में उनकी शादी की सारी डिटेल सामने आ गई है। हालांकि ये अभी कंफर्म नहीं है कि ये उन्हीं की शादी का कार्ड है या फेक।
यह भी पढ़ें: मैरिड एक्टर ने धर्म बदल रचाई दूसरी शादी, पड़े तीसरी के प्यार में तो ‘ड्रीम गर्ल’ का टूटा दिल
शादी के कार्ड पर लिखा है उनका और परिवार का नाम
दरअसल सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर शोभिता और नागा की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें कपल का तो नाम है ही साथ में उनके पेरेंट्स का नाम भी लिखा हुआ है। कार्ड में सबसे ऊपर लिखा है कि में शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए खुशी हो रही है।
जानें कब है शादी
अब शादी का कार्ड सामने आ ही गया है तो डेट तो पता चल ही गई है। दरअसल इस कार्ड पर छपी डेट को सही मानें तो शोभिता और नागा आने वाली 4 दिसंबर को एक हो जाएंगे। ऐसे में इस खबर से उनके फैंस भी बहुत खुश हैं। सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था जो फाइनली अब कुछ समय बाद ही खत्म होने वाला है।
एक्स वाइफ की वेब सीरीज मचा रही धमाल
जानकारी के लिए बता दें कि नागा चैतन्य ने साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि साल 2022 में उनका तलाक हो गया और दोनों की राहें अलग हो गईं। अब इन दिनों नागा अपनी शादी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं, तो उनकी एक्स वाइफ सामंथा नेटफ्लिक्स पर अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज सिटाडेल हनी-बनी से गर्दा उड़ा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Miss Universe 2024 बनने वाली Victoria Kjaer कौन? India कौन से स्थान पर…
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
19 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines