Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala: साउथ का न्यूली वेड कपल इस वक्त जमकर चर्चा में है। पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी कर एक-दूजे के हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तमाम फोटोज और वीडियो मौजूद हैं, जिनपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस बेसब्री से दोनों के पब्लिक में आने का इंतजार भी कर रहे थे, तो अब लोगों का वेट खत्म हो चुका है। जी हां, नागा और शोभिता शादी के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए हैं।
शादी के बाद पहली बार दिखे नागा और शोभिता
सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नागा और शोभिता दोनों ही नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में नागा और शोभिता शादी के बाद पहली बार श्रीशैलम में आशीर्वाद लेने के लिए श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम पहुंचे। इस दौरान नागा ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था और शोभिता येलो कलर की साड़ी में नजर आई, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इंटरनेट पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया और लोगों ने इस पर भर-भरकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों को बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने कहा कि दोनों साथ में अच्छे लग रहे हो। एक और यूजर ने कहा कि शादी की शुभकामनाएं। एक अन्य ने कहा कि आपकी लाइफ के लिए ऑल द बेस्ट। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं।
रीति-रिवाज के साथ की शादी
बता दें कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर को पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की है। वहीं, अब शादी के बाद वो 6 दिसंबर को पहली बार पब्लिक में नजर आए। बताते चलें कि कपल ने शादी से पहले ही सगाई कर ली थी, जिसकी जानकारी खुद एक्टर नागार्जुन ने दी थी। जी हां, नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसको कंफर्म किया था।
सगाई की फोटोज भी हुई थी वायरल
नागार्जुन ने अपने बेटे की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी और फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। वहीं, अब नागा और शोभिता की शादी हो चुकी है, तो जाहिर है कि हर कोई उन पर प्यार बरसाएगा। जी हां, कपल को सोशल मीडिया पर खूब प्याल मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Abhijeet Bhattacharya ने Shah Rukh Khan से अनबन पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
23 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines