Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड अभिनेता नागा चैतन्य किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. नागा चैतन्य अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं. ये तो सभी जानते हैं कि सामंथा से तलाक के बाद नागा ने शोभिता धुलिपाला से शादी की थी, लेकिन इन दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई थी? ये सवाल कई लोगों के मन में है. हालांकि, अब इसका जवाब खुद नागा ने दिया है.
शोभिता संग लव स्टोरी पर बोले नागा
दरअसल, हाल ही में नागा चैतन्य जगपति बाबू के ZEE5 टॉक शो जयम्मु निश्चयमु रा में नजर आए. इस दौरान नागा ने शोभिता संग अपनी लव स्टोरी पर बात की. नागा चैतन्य ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हम इंस्टाग्राम पर मिले थे और मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं अपने पॉर्टनर से वहां मिलूंगा. नागा ने आगे कहा कि एक दिन जब मैंने शोयू (Shoyu) के बारे में पोस्ट किया, तो उसने एक इमोजी के साथ रिएक्शन दिया. इसके बाद हमने चैट करना शुरू किया और फिर जल्दी ही हम मिल लिए.
क्यों नाराज हुई थीं शोभिता?
इसके आगे नागा ने एक और किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि वो ‘बुज्जी थल्ली’ गाने की वजह से मुझसे नाराज भी थी. दरअसल, मैंने उन्हें ये निक नेम दिया था और उन्हें लगा कि मैंने फिल्म के निर्देशक से उसे फिल्म में यूज करने के लिए बोला है और इस वजह से उन्होंने मुझसे कुछ दिनों तक बात नहीं की थी. गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर में हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने शादी की थी.
सामंथा रूथ प्रभु से हो चुका है तलाक
इसके अलावा अगर नागा चैतन्य की बात करें तो साल 2017 से 2021 तक सामंथा रूथ प्रभु से शादी में थे. इसके बाद दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली थी. इसके बाद नागा ने शोभिता से शादी कर ली थी. वहीं, अगर नागा के वर्कफ्रंट की बात करें तो नागा चैतन्य को आखिरी बार फिल्म ‘थंडेल’ में देखा गया था. वहीं, शोभिता आखिरी बार फिल्म ‘लव सितारा’ में नजर आई थीं.
यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda की कार का एक्सीडेंट, हादसे के वक्त गाड़ी में थे साउथ के सुपरस्टार
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines