हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala कितनी देर साथ रहेंगे या कब टूटेगा रिश्ता? भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिष पर FIR

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala: टॉक ऑफ द टाउन में शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य को लेकर खूब बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि ये कपल जल्दी ही अलग हो जाएगा। दरअसल, ऐसा हमारा नहीं बल्कि एक ज्योतिषी का कहना है।

विज्ञापन
Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala: टॉक ऑफ द टाउन में इन दिनों शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य को लेकर जमकर बातें हो रही हैं। अब भई दोनों ने हाल ही में सगाई की है, तो जाहिर है कि इनके बारे में बातें तो होंगी ही। सोशल मीडिया पर इस वक्त दोनों की सगाई की फोटोज भी छाई हुई हैं। हालांकि इस बीच अब नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिश्ते को लेकर एक ज्योतिष ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी कर दी है। जी हां, ज्योतिष का कहना है कि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और जल्दी ही दोनों अलग हो जाएंगे। हालांकि अब भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिष के खिलाफ FIR हो गई है। जानकारी के अनुसार ये कंप्लेंट एक पत्रकार ने की है।

जल्द ही अलग हो जाएंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला?

दरअसल, ज्योतिषी वेणु स्वामी ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि कपल की सगाई सही समय पर नहीं हुई है और ज्योतिषी वेणु स्वामी के अनुसार ये कपल साल 2027 में अलग हो जाएगा, जिसके हिसाब से 3 साल में ही नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का रिश्ता टूट जाएगा। ज्योतिषी वेणु स्वामी का कहना है कि दोनों की राशियां आपस में मेल नहीं खाती और दोनों जल्दी ही एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे।

यूजर्स का फूटा गुस्सा

ज्योतिषी वेणु स्वामी की इस भविष्यवाणी ने फैंस का दिमाग हिला दिया है और सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। एक यूजर ने ज्योतिषी वेणु स्वामी के इस वीडियो पर लिखा कि कुछ भी बोल रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि किसी के बारे में इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा कैसे हो सकता है। गौरतलब है कि नागा चैतन्य की लाइफ में पहले साउथ की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु थी।

विज्ञापन

सामंथा से हुई थी नागा की पहली शादी

दोनों ने साल 2017 में शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला था और एक समय के बाद दोनों अलग हो गए थे। वहीं, अब सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और उन्होंने शोभिता धुलिपाला से सगाई की है। कपल की सगाई की फोटोज नागा के पिता नागार्जुन ने शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई। शोभिता और नागा की सगाई की फोटोज लोगों को खूब पसंद आई और यूजर्स ने इन पर जमकर प्यार लुटाया।

यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor का Rahul Mody संग ब्रेकअप कंफर्म? एक्ट्रेस की कजिन ने दिया हिंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola