Naga Chaitanya Samantha Ruth Prabhu Relationship: अभी सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसके बाद सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के चाहने वालें खुशी से झूमने लगे। दरअसल, इस एक्स कपल के लाखों दीवाने हैं। जब इनकी शादी की खबर सामने आई थी तो सभी की मन्नते पूरी हो गई थीं। लेकिन जब अचानक इस कपल ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट की तो फैंस के दिल बुरी तरह टूट गए। काफी समय से सभी लोग इनके साथ आने की दुआएं मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Sushant Singh Rajput Case में Rhea Chakraborty को मिला Samantha Ruth Prabhu का साथ? Bhumi Pednekar ने भी किया रिएक्ट
नागा के पोस्ट ने फैंस को किया खुश
ऐसे में लगता है भगवान ने इन सभी फैंस की दुआ कुबूल कर ली। दरअसल, अब नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के पैचअप की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि इन दोनों के बीच अब सुलह हो गई है। ऐसी रूमर्स अचानक कहां से तूल पकड़ने लगी ये भी जान लेते हैं। बता दें, ये सब अफवाहें नागा के लेटेस्ट पोस्ट के वायरल होने के बाद से उड़ने लगी हैं। जैसे ही एक्टर की इंस्टाग्राम से एक तस्वीर वायरल हुई फैंस ने उनके और सामंथा के फिर एक होने के कयास लगाने शुरू कर दिए।
ये है पैचअप के कयास की वजह
तस्वीर की बात करें तो नागा ने अपने इस्टाग्रांम अकाउंट से अपने डॉगी हैश की एक बेहद प्यारी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में डॉगी हैश को गाड़ी की खिड़की से बाहर झांककर नज़ारे का लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस तस्वीर से सामंथा का क्या कनेक्शन है ये भी बता देते हैं। दरअसल, ये डॉगी इस कपल के अलगाव के बाद से एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ ही था। लेकिन अब नागा को इसके साथ टाइम स्पेंड करते हुए देख सोशल मीडिया यूजर्स को लगने लगा है कि ये दोनों अब हैश की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।
फैंस ने किए सवाल
अब इस फोटो ने सोशल मीडिया पर लोगों को चर्चा करने के लिए एक टॉपिक दे दिया है। फैंस ख़ुशी से नाचते हुए नज़र आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इनका एक बड़ा सपना पूरा हो गया हो। रिएक्शन की बात करें तो एक यूज़र ने नागा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्लीज सामंथा के साथ पैचअप कर लें, आप लोग एक साथ सबसे अच्छे हैं।’ एक ने लिखा, ‘हैश के लिए बस पैचअप दोस्तों, उसके लिए ये करो।’ kisi ने कमेंट किया, ‘को-पेरेंटिंग हैश!!!!’ अब ऐसे ही फैंस कमेंट करते हुए नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines