Naga Chaitanya Dhootha Release Date: नागा चैतन्य अक्किनेनी (Naga Chaitanya) के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। अब नागा का जल्द ही ओटीटी डेब्यू होने वाला है। यानी अब साउथ और बॉलीवुड के बाद एक्टर ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाएंगे। अब उनकी अपकमिंग सीरीज का ऐलान हो गया है। ये कब और कहां देखने को मिलने वाली है इसकी भी अनाउंसमेंट कर दी गई हैं। नागा चैतन्य अब ‘धूथा’ (Dhootha) में अपनी धुंआधार परफॉर्मेंस दिखाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: नॉमिनेशन टास्क में बुरे फंसे मास्टरमाइंड ‘विक्की भैया’, घरवालों ने उठाया उनकी चालाकी का फायदा
प्राइम पर होगा प्रीमियर
एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर ‘धूथा’ की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 1 दिसंबर को स्ट्रीम की जाएगी। ये एक सुपरनैचरल सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है जिसमें आपको 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे। सबसे खास बात तो ये है कि इस सीरीज को कई भाषाओं में दिखाया जाएगा। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में ‘धूथा’ को दुनिया भर के 240 से देशों में स्ट्रीम होगी।
स्टार कास्ट और कहानी में दम
इस सीरीज की स्टारकास्ट में पार्वती थिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर और प्राची देसाई जैसे मंझे हुए कलाकार दिखाई देने वाले हैं। इनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस भी बेताब बैठे हैं। विक्रम कुमार ने इसे डायरेक्ट किया है जबकि शरथ मरार ने ये सीरीज प्रोड्यूस की है। इसमें नागा एक सक्सेसफुल जर्नलिस्ट सागर के किरदार में दिखाई देंगे। ‘धूथा’ में उनके साथ अलौकिक घटनाएं होंगी। ये कहानी कई रहस्यमय और भयानक मौतों से जुड़ी हुई हैं। ऐसा कंटेंट दर्शकों को काफी अट्रैक्ट करता है। तो हो सकता है कि फैंस को ये सीरीज भी पसंद आ जाए।
चर्चा में नागा का लुक
वैसे भी इन दिनों साउथ कंटेंट का बोलबाला है। वहीं, ओटीटी भी अब लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा है। इसके अलावा नागा का इस सीरीज में होना ये 3 बड़े कारण हैं कि ‘धूथा’ के सुपरहिट होने के चांस काफी ज्यादा हैं। अब फैंस इस पोस्टर को देखने बाद काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। सभी लोग सोशल मीडिया पर अब इस पोस्टर में नागा के लुक की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines