Rashmika Mandanna Deepfake Video Viral: हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड कर अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आ रही हैं, जो वो नहीं हैं। ये एक्ट्रेस का एक डीपफेक वीडियो है, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन देते हुए खतरनाकर बताया है। इस फेक वीडियो पर सबसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद रश्मिका के कई दोस्तों और को-स्टार्स का समर्थन भी उनको मिल रहा है।
इनमें मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripada) जैसे कई सेलेब्स के नाम शामिल है, जिन्होंने Artificial Intelligence (AI) को और उसके इस्तेमाल को खतरनाक बताया है। इन स्टार्स X पर अपनी भड़ास निकाली है, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिस पर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
Mrunal Thakur Instagram Story (Photo Credit – Instagram)
‘हममें से बहुत से लोग चुप रहते हैं’ – मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर ने सोमवार देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस लिखती है, ‘ऐसी चीजों का सहारा लेने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए। इससे पता चलता है कि ऐसे लोगों में कोई विवेक नहीं बचा है। इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए @rashmika_mandanna को धन्यवाद। इस मुद्दे को लेकर हममें से ज्यादातर लोगों चुप रहते हैं’।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘इंटरनेट पर हर रोज एक्ट्रेसेस के इस तरह के वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कुछ शारीरिक अंगों को ज़ूम कर के दिखाया जाता है। समाज के नाम पर हम कहां जा रहे हैं? हम लाइमलाइट में रहने वाली एक्ट्रेसेस हैं, लेकिन दिन के आखिर में हम भी एक आम इंसान ही है। हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? चुप मत रहो, अब समय नहीं है’।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड को टक्कर देती हैं बॉलीवुड की ये पांच रोमांचक Science Fiction Movies, दिवाली की छुट्टियों में लें मजा
Naga Chaitanya ने भी रखी अपनी बात
नागा चैतन्य ने भी सोमवार को रश्मिका का सपोर्ट करते हुए X पर लिखा, ‘यह देखना असल में बहुत निराशाजनक है कि AI टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है और यह भविष्य में क्या प्रगति कर सकता है? इसके बारे में सोचना और भी डरावना है। कार्रवाई की जानी चाहिए और किसी तरह का कानून बनाया जाना चाहिए’। साथ ही एक्टर ने आगे लिखा, ‘उन लोगों की सुरक्षा के लिए इसे लागू किया जाए जो इसका शिकार हुए हैं और होंगे। आपको इससे लड़ने की शक्ति मिले’। वहीं, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Deepfake Video Viral) ने भी दोनों स्टार्स को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
23 mins agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
3 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
4 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
5 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
6 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines