Thandel OTT Release: साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य और अभिनेत्री साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही एक्साइटेड थे। वहीं, अब लोगों को इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार है। अगर आप भी इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी तो आइए जानते हैं।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘थंडेल’?
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ की ओटीटी रिलीज की बात करें, तो ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने ही इस फिल्म के OTT राइट्स खरीदें हैं। मेकर्स और ओटीटी के बीच फिल्म को लेकर अच्छा सौदा हुआ है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म मार्च के आखिर तक ओटीटी पर आ सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अगर ‘थंडेल’ की बात करें तो थिएटर्स के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर कई भाषाओं में रिलीज होगी, जैसे- तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में इसे स्ट्रीम किया जाएगा।
फिल्म ‘थंडेल’ की कहानी?
इसी के साथ अगर इन बात पर चर्चा करें कि इस फिल्म को क्यों देखें, तो आपको बता देते हैं कि ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है। ये वो घटना है, जब भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी सेना ने पकड़कर जेल में डाल दिया था। उस दौरान भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इन मछुआरों को सुरक्षित वापस लाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनके निधन के बाद इस जिम्मेदारी को उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने निभाया था और उन्होंने मछुआरों की वापसी सुनिश्चित की थी।
पांच पॉइंट्स में समझें क्यों देखें ये फिल्म?
- सुषमा स्वराज और उनके परिवार का योगदान
- देशभक्ति और इंसानियत की दिल छूने वाली कहानी
- एक नेता के निस्वार्थ सेवा की कहानी
- वो सच्ची घटना, जिसने कई जिंदगियों को बचाया
- हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी
फिल्म को लेकर क्या कहती है पब्लिक?
इसी के साथ अगर इस फिल्म पर पब्लिक रिएक्शन की बात करें तो लोगों ने इस फिल्म को मिला-जुला रिएक्शन दिया है। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है और अब इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार हो रहा है। हालांकि, इसके लोगों को थोड़ा इंतजार भी करना पड़ सकता है क्योंकि फिल्म को लेकर मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- प्यार-संस्कार के साथ नई जनेरेशन और पुरानी सोच का ब्रिज है Bada Naam Karenge, पढ़ें रिव्यू
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines