Thandel की ये खूबियां, जो इसे देखने पर कर देंगी मजबूर, इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी Naga Chaitanya की फिल्म

Thandel OTT Release: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ थिएटर्स में आ चुकी है और अब इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी?

Thandel OTT Release

Thandel OTT Release

विज्ञापन

Thandel OTT Release: साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य और अभिनेत्री साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही एक्साइटेड थे। वहीं, अब लोगों को इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार है। अगर आप भी इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी तो आइए जानते हैं।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘थंडेल’?

नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ की ओटीटी रिलीज की बात करें, तो ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने ही इस फिल्म के OTT राइट्स खरीदें हैं। मेकर्स और ओटीटी के बीच फिल्म को लेकर अच्छा सौदा हुआ है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म मार्च के आखिर तक ओटीटी पर आ सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अगर ‘थंडेल’ की बात करें तो थिएटर्स के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर कई भाषाओं में रिलीज होगी, जैसे- तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में इसे स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन

फिल्म ‘थंडेल’ की कहानी?

इसी के साथ अगर इन बात पर चर्चा करें कि इस फिल्म को क्यों देखें, तो आपको बता देते हैं कि ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है। ये वो घटना है, जब भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी सेना ने पकड़कर जेल में डाल दिया था। उस दौरान भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इन मछुआरों को सुरक्षित वापस लाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनके निधन के बाद इस जिम्मेदारी को उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने निभाया था और उन्होंने मछुआरों की वापसी सुनिश्चित की थी।

पांच पॉइंट्स में समझें क्यों देखें ये फिल्म?

  • सुषमा स्वराज और उनके परिवार का योगदान
  • देशभक्ति और इंसानियत की दिल छूने वाली कहानी
  • एक नेता के निस्वार्थ सेवा की कहानी
  • वो सच्ची घटना, जिसने कई जिंदगियों को बचाया
  • हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी

फिल्म को लेकर क्या कहती है पब्लिक?

इसी के साथ अगर इस फिल्म पर पब्लिक रिएक्शन की बात करें तो लोगों ने इस फिल्म को मिला-जुला रिएक्शन दिया है। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है और अब इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार हो रहा है। हालांकि, इसके लोगों को थोड़ा इंतजार भी करना पड़ सकता है क्योंकि फिल्म को लेकर मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ