हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Naga Chaitanya ने Samantha Ruth से खत्म किए रिश्ते, Sobhita से शादी से पहले किया ये काम?

Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala: एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों शोभिता धुलिपाला की शादी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। दोनों जल्दी ही शादी करके एक-दूसरे के हो जाएंगे। शादी से पहले नागा ने अपनी एक्स वाइफ की सारी यादें मिटा दी हैं।

विज्ञापन
Naga Chaitanya, Samantha Ruth Prabhu, Sobhita Dhulipala

Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala: एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों शोभिता धुलिपाला से शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी, जो शादी से पहले की रस्मों की लग रही थी। इस बीच नागा चैतन्य ने एक और ऐसा काम किया है, जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि नागा ने ऐसा क्या किया है?

सामंथा के साथ पोस्ट की डिलीट

दरअसल, नागा ने जब शोभिता से सगाई की थी, तब फैंस ने देखा था कि उनकी एक्स वाइफ सामंथा के साथ कुछ पोस्ट उनके इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं, जिस पर फैंस ने रिएक्ट भी किया था। वहीं, अब नागा ने एक्स वाइफ सामंथा की सभी यादों को मिटाते हुए पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। नागा के इंस्टाग्राम के उस पोस्ट को देखकर फैंस ने अपील की थी कि वो उसे हटा दें। अब ऐसा लग रहा है कि नागा ने फैंस की बात को मान लिया है।

Naga Chaitanya

विज्ञापन

शोभिता धुलिपाला से करेंगे शादी

गौरतलब है कि नागा चैतन्य जल्दी ही शोभिता धुलिपाला से शादी करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले कपल की सगाई की फोटोज सामने आई थी, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं, अब शोभिता और नागा की शादी को लेकर भी फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। कपल के चाहने वाले उनकी शादी की फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

2017 में समांथा रुथ प्रभु से की थी शादी

बता दें कि साल 2017 में नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु ने एक-दूसरे से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया था। हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चल सकी और चार साल बाद ही दोनों ने पर्सनल रीजन देते हुए अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों के अलग होने के बाद से ही नागा और शोभिता की डेटिंग की अफवाहें सामने आने लगी थी।

विज्ञापन

जल्दी होगी शादी

भले ही नागा और शोभिता को लेकर कितनी भी बातें हुई हों, लेकिन दोनों में से सगाई से पहले किसी ने भी इसे कंफर्म नहीं किया। हालांकि अब दोनों जल्दी ही शादी कर एक-दूसरे के हो जाएंगे। गौरतलब है कि जब कपल की सगाई की तस्वीरें सामने आई थी, तब दोनों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं, अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों अपनी शादी में क्या खास करते हैं।

यह भी पढ़ें- Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में सितारों ने लगाए चार चांद, देखें कौन-कौन हुआ शामिल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola