Naga Chaitanya Reaction On Manam Re-Release: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब एक्टर को सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के नाम से चिढ़ाया जा रहा है। लकिन तलाक के कुछ साल बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि लोग नागा चैतन्य को उनकी एक्स वाइफ के नाम से चिढ़ा रहे हैं? इसका जवाब तो आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक्टर के वीडियो को देखकर ही मिलने वाला है।
सामंथा और नागा के फैंस को मिला तोहफा
दरअसल, उनकी और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मनम’ (Manam) को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। लेकिन अब इसे थिएटर में एक बार फिर इस फिल्म को रिलीज किया गया है। ऐसे में एक्टर नागा चैतन्य अपनी फिल्म के डायरेक्टर विक्रम कुमार (Vikram Kumar) के साथ एक थिएटर में फैंस के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अब हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं।
नागा और सामंथा के इंटिमेट सीन ने मचाई सनसनी
दरअसल, फिल्म में एक सीन है जिसमें शादी के बाद कपल का रोमांटिक मोमेंट देखने को मिलता है। इसमें नागा चैतन्य बेड पर लेटे हुए होते हैं और सामंथा अपना पल्लू ठीक करते हुए शरमाते हुए उठती हैं। इसके बाद नागा उठकर उनको हग करते हैं। अब इस इंटिमेट सीन को थिएटर में देखते ही दर्शकों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। सभी लोग खड़े होकर न सिर्फ शोर मचाने लगे बल्कि एक्साइटमेंट जताते हुए नोट भी उड़ाते दिखे। लेकिन फैंस का तो समझ आता है इस वीडियो में नागा का भी रिएक्शन ऐसा ही दिखा।
यह भी पढ़ें: Firoz Khan की मौत के बाद फैंस को एक और झटका, अब नहीं देख सकेंगे उनसे जुड़ी ये चीज
ब्लश करते दिखे नागा चैतन्य
एक्स वाइफ के साथ अपना रोमांटिक मोमेंट देख नागा चैतन्य सरेआम ब्लश करते हुए नजर आए हैं। उनके चेहरे पर ये सीन देखते ही चमक आ गई और वो स्माइल करते दिखे। हालांकि, वो अपने इमोशंस को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। जब दर्शक ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए तो एक्टर उन्हें शांत करने की कोशिश करते हुए नजर आए। इसी दौरान किसी ने नागा चैतन्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खुश हो गए हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines