Naga Chaitanya Baraat Video: पॉपुलर साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) से 8 अगस्त को ही सगाई रचाई है। कपल अब सगाई की खबरों के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस खुश हैं कि नागा चैतन्य अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से तलाक के बाद अब वो फिर से शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इनकी शादी की डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
नागा चैतन्य ने कर ली शादी?
वहीं, अब सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य का एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखने के बाद फैंस को झटका लग गया है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने सीक्रेट वेडिंग कर ली है? सोशल मीडिया पर अब नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की खबर तेजी से फैल रही है। इन रूमर्स के उड़ने का कारण नागा चैतन्य का एक वीडियो है, जिसमें उनका ऐसा लुक दिख रहा है जो फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि उनकी दूसरी शादी हो गई है।
बारात का वीडियो हुआ वायरल
बता दें, इस वीडियो में एक्टर नागा चैतन्य दूल्हे के अवतार में नजर आ रहे हैं। वो एक विंटेज कार में ऑफ व्हाइट शेरवानी में बैठे हुए हैं। उनके पीछे बैंड, बाजा, बारात सब कुछ दिखाई दे रहा है और एक्टर फैंस को वेव करते हुए दिख रहे हैं। न सिर्फ गाड़ी को फूलों से सजाया गया है बल्कि सामने बाराती भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा ही लगा रहा है कि नागा चैतन्य की बारात आ रही हो। ये वीडियो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर जा पहुंची है।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे जिन हाथों ने पाला, उन्हीं से एब्यूज किया’; पिता पर यौन शोषण के आरोप लगा रो पड़ीं एक्ट्रेस
क्या है वीडियो का सच?
हालांकि, सच तो ये है कि अभी नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी नहीं हुई है। ये वीडियो फेक नहीं है, लेकिन ये तो बस उनके एक ब्रांड एंडोर्समेंट का हिस्सा है। वो एक इवेंट में दूल्हा बनकर पहुंचे थे और ये बस प्रमोशन का हिस्सा था। यानी एक्टर ने सच में शादी नहीं की है। लेकिन फैंस वीडियो को देखर ये जरूर समझ बैठे हैं कि ये उनकी असली शादी का वीडियो है और नागा बारात लेकर शोभिता को अपने साथ ला चुके हैं। लेकिन सच ये है कि अभी उनकी और शोभिता की शादी नहीं हुई।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines