Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के लिए आज का दिन काफी स्पेशल होने जा रहा है। यह लव बर्ड्स आज 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की ग्रैंड वेडिंग अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी जिसके साक्षी बनने के लिए इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी शिरकत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा और शोभिता की शादी की रस्में करीब 8 घंटे से ज्यादा देर तक चलेंगी और दोनों तेलुगु ब्राह्मण रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। आज इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे कि नागा चैतन्य और उनकी होने वाली दुल्हन शोभिता की उम्र में कितना फासला है और दोनों की नेटवर्थ कितनी है?
नागा और शोभिता की उम्र में फासला
बता दें कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य का नाम काफी वक्त से शोभिता धुलिपाला के साथ जुड़ रहा था। दोनों ने अगस्त में सगाई करते हुए अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया था। नागा और शोभिता की उम्र की बात करें तो दोनों में 5 साल का फासला है। शोभिता का जन्म 23 नवंबर 1986 को आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु फैमिली में हुआ था। उनकी उम्र वर्तमान में 32 साल है, जबकि नागा का जन्म 23 नवंबर 1986 को हैदराबाद में हुआ था। उनकी उम्र वर्तमान में 37 साल है।
यह भी पढ़ें: Prince Narula से डिवोर्स रूमर्स पर क्या बोलीं युविका? बताया क्यों छुपाई थी डिलीवरी की बात
कमाई के मामले में कौन आगे
नागा चैतन्य और उनकी होने वाली वाइफ शोभिता दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं और दोनों की नेटवर्थ भी काफी ज्यादा है। हालांकि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है, यह हर कोई जानना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा की कुल नेट वर्थ 154 करोड़ रुपये है। वह साउथ के अमीर एक्टर्स में से एक हैं। हालांकि कमाई के मामले में शोभिता अपने होने वाले पति से काफी पीछे हैं। लाइफस्टाइल एशिया और एशियानेट न्यूज के मुताबिक, एक्ट्रेस की अनुमानित कुल नेटवर्थ 7 से 10 करोड़ है।
शादी में कौन कौन होगा शामिल
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस भी अपना प्यार बरसा रहे हैं। आज दोनों ग्रैंड वेडिंग कर रहे हैं, जिसमें शामिल होने वाले कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल की शादी में सुपरस्टार चिरंजीवी और रामचरण अपनी वाइफ उपासना के साथ शामिल होंगे। इसके अलावा Pushpa 2 एक्टर अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और उनकी वाइफ नम्रता शिरोडकर, नयनतारा, अक्किनेनी फैमिली, राणा दग्गुबाती, जूनियर एनटीआर, प्रभास और एसएस राजामौली समेत कई लोग शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines