कैंसर जैसी घातक बीमारी से बॉलीवुड भी बच नहीं पाया है. इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जो इससे जिंदगी की जंग हार गए तो कुछ की लड़ाई बरकरार है. वहीं, कई सितारे ऐसे भी हैं, जो कैंसर को हराकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं. इसमें सोनाली बेंद्रे और संजय दत्त जैसे स्टार्स शामिल हैं. इसी बीच दूसरी बार कैंसर की बीमारी से ग्रसित अभिनेत्री नफीसा अली ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें अपना बाल्ड लुक शेयर किया है. इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है और उनके मोटिवेशन की तारीफ की जा रही है.
वेटरन एक्ट्रेस नफीसा अली चौथे स्टेज के कैंसर से जंग लड़ रही हैं. उनका ट्रीटमेंट जारी है और कीमोथेरेपी भी शुरू हो चुकी है. इसकी वजह से उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है. 68 साल की उम्र में नफीसा की इस हिम्मत की लोग दाद दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही सेल्फ मोटिवेशनल पोस्ट साझा की है. उन्होंने बोल्ड लुक वाली फोटोज शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘पॉजिटिव पावर.’
यह भी पढ़ें: ’10-12 दिनों से एक…’, सगाई की चर्चा के बीच रश्मिका मंदाना की पहली पोस्ट, बताया दिलचस्प किस्सा
नफीसा अली ट्रीटमेंट के दौरान होने वाले बदलावों पर पॉजिटिविटी के साथ नजर आ रही हैं. वह फैंस के साथ हर अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. बीते हफ्ते ही उन्होंने एक तस्वीर और शेयर की थी, जिसमें बताया था कि कीमोथेरेपी के चलते उनके बाल काफी ज्यादा झड़ने लगे हैं. इसके जरिए उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वह जल्द ही अपना सिर मुंडवा लेंगी.
मुमकिन नहीं है सर्जरी, करवा रहीं कीमोथेरेपी
नफीसा अली ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच 18 सितंबर को एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी कि सर्जरी मुमकीन नहीं है इसलिए वह कीमोथेरेपी पर लौट रही हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘आज मेरी जिंदगी का नया अध्याय शुरू हो गया है. मैंने बीते दिन ही पैट स्कैन करवाया था. मैं कीमोथेरेपी पर वापस लौट रही हूं क्योंकि सर्जरी संभव नहीं है. मेरा भरोसा करो, मैं जिंदगी से बहुत प्यार करती हूं.’
यह भी पढ़ें: ‘गोली मार दूंगा…’, जब विनोद खन्ना पर पिता ने तान दी थी बंदूक, 1 हफ्ते में साइन की थी 15 फिल्में
2018 में पहली बार हुआ था कैंसर
गौरतलब है कि नफीसा अली दूसरी बार पेरिटोनियल कैंसर से जंग लड़ रही हैं. इससे पहले साल 2018 में उन्हें पहली बार कैंसर के बारे में पती चला था, जिसका लंबे समय तक इलाज भी चला था और साल 2019 में डॉक्टरों ने उन्हें कैंसर फ्री बताया था. लेकिन अब एक बार फिर वह इस बीमारी की चपेट में आ गई हैं और अब फिर से जिंदगी की जंग जारी है.
यह भी पढ़ें: ‘कांतारा चैप्टर-1’ ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 2025 के धुरंधरों की कर दी छुट्टी
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines