Bigg Boss OTT 3 Winner Name Leak: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। 2 अगस्त को पता चल जाएगा कि विनर की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी? टॉप 5 की रेस में रणवीर शौरी, सना मकबूल, नैजी, कृतिका मलिक और साई केतन राव शामिल हैं। वहीं डबल इविक्शन के चलते लवकेश कटारिया और अरमान मलिक घर से बेघर हो गए हैं। इसी के साथ उनके विनर बनने का सपना भी टूट गया है। पिछले एपिसोड में मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अरमान मलिक कहते सुने गए थे कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर नहीं बनना है। ऐसे में उनके एलिमिनेशन ने फैंस को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन लवकेश कटारिया जिन्हें विनर बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, उनका इविक्शन फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा है। इस बीच फिनाले से पहले विनर का नाम लीक हो गया है। बिग बॉस ओटीटी 3 का फर्स्ट और सेकंड रनर-अप कौन होगा उसकी लिस्ट भी आ गई है।
किसके हाथ में जाएगी विनर की ट्रॉफी?
अभी तक बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बनने की क्वालिटी सना मकबूल और रणवीर शौरी के साथ-साथ लवकेश कटारिया में भी देखी जा रही थी लेकिन बिग बॉस के एक ट्विस्ट ने लोगों के अरमान पर पानी फेर दिया है। लवकेश कटारिया के एलिमिनेट हो जाने के बाद अगर आप सोच रहे हैं कि तीसरे सीजन की ट्रॉफी रणवीर शौरी या सना मकबूल के हाथ में जाएगी तो आप गलत हैं। दरअसल, ‘लेडी खबरी’ के ट्वीट की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर रैपर नैजी को बताया जा रहा है। ये सुनने में काफी शॉकिंग साउंड करता है लेकिन नैजी को शो का फिक्स विनर बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 का विनर पहले से फिक्स, वोटिंग की जगह घरवालों के वोट से करवाया एविक्शन
कौन होगा फर्स्ट और सेकंड रनर-अप
बता दें कि नैजी को जहां बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर बताया जा रहा है तो वहीं रणवीर शौरी को फर्स्ट रनर-अप बताया जा रहा है। इसके अलावा सना मकबूल सेकंड रनर-अप हो सकती हैं। फिनाले की रेस से साई केतन राव और कृतिका मलिक पहले ही बाहर हो जाएंगी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल यह रिजल्ट कंफर्म है, ऐसा नहीं कहा जा सकता। बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर कौन होगा यह तो 2 अगस्त को फिनाले के दिन ही पता चल सकेगा।
लवकेश के इविक्शन से भड़के फैंस
उधर, फिनाले से पहले लवकेश कटारिया के इविक्शन से सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए हैं। उनका कहना है कि पहले मेकर्स ने विशाल पांडे और शिवानी कुमारी को घर से इविक्ट किया। अब लवकेश कटारिया को घर से बेघर कर दिया। मेकर्स को पता था कि लव को जनता के भर-भरकर वोट आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने घरवालों से वोटिंग कराते हुए लवकेश कटारिया को फिनाले से पहले शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
12 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
12 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
13 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
14 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
15 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines