Naezy: रैपर नेजी ने भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढेर सारे खुलासे किए हैं। साथ ही ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) में अपने सफर को लेकर भी काफी कुछ रिवील किया है। नेजी का कहना है कि एक दिन पहले तक वो ये डिसाइड नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें बिग बॉस करना है या नहीं। ऐसे में उन्होंने ये फैसला कैसे लिया? चलिए जानते हैं।
बिग बॉस में जाने से पहले डगमगा रहा था नेजी का मन
नेजी ने कहा, ‘मैंने बहुत सोचा। एक महीने पहले बात आ गई थी कि मुझे बिग बॉस में बुला रहे हैं। मुझे पूछा गया तुझे आना है या नहीं बता? और मेरा डिसीजन ऐसा पलट रहा है, अचानक से एक रात पहले मैं सोच रहा हूं कि आज नहीं जाऊंगा। कल जाना है और मैं आज सोच रहा हूं, नहीं जाऊंगा। मैं प्रोज और कॉन्स सोच रहा था। दोनों बना लिए मैंने। एक फायदा ये होगा कि मुझे वापस से पॉपुलैरिटी मिल जाएगी। अगर मैं मचा सकता हूं, मेरे पास मौका है। अंदर जाकर मचा के आता हूं।’
Bigg Boss OTT 3 में जाने से पहले क्या थे नेजी के ख्याल?
नेजी ने आगे कहा, ‘एमसी स्टेन और मुनव्वर फारूकी दोनों जीत के आए बैक टू बैक, तो अब शायद मैं मेरा भी चांस हो सकता है कि मैं जीत जाऊं। ये सब प्रोज देखा फिर कॉन्स देखा कि अगर झगड़ा हो गया तो मैं तो हटेले दिमाग का हूं, रख दूंगा सीधा। या तो फिर मुझे शांत रहना पड़ेगा, झेलना पड़ेगा सब कुछ। रूल्स के हिसाब से चलना पड़ेगा। अगर सब मिलकर टॉर्चर करने लगे तो? अगर सबने ग्रुप बना लिया और मुझे अकेला कर दिया तो?’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Naezy को चाहिए कैसी लाइफ पार्टनर? शादी के प्रेशर पर रैपर ने तोड़ी चुप्पी
नेजी को बिग बॉस से मिला कौन-सा स्पेशल ट्रीटमेंट?
नेजी ने बिग बॉस से मिलने वाले स्पेशल ट्रीटमेंट पर खुलासा करते हुए कहा, ‘अंदर जाकर मैंने फुल मचाया। सोते रहता था, खाते-पीते रहता था। हां, मेरे लिए भी कुकड़ू बजता था। कभी-कभी मुझे सोने देते थे वो लोग। बोलते थे अच्छा ये अपना खिलाड़ी है अपने हिसाब से उठता-बैठता है, इसको सोने दो। कई बार कुकड़ू कु नहीं बजता था मेरे लिए। दूसरे आर्टिस्ट लोगों के लिए बज जाता था। मैं स्पेशल कंटेस्टेंट था। मैं सो रहा हूं, पब्लिक वो देखकर खुश हो रही है और मुझे मालूम नही था। मैं बाहर आया तब मुझे पता चला मेरी बात इतनी फनी थी।’
संबंधित खबरें
JioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
5 mins agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
1 hr agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
3 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
6 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
7 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
9 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
10 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
10 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines