Bhojpuri Blockbuster Movie Re-Release: 43 साल पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली भोजपुरी ब्लॉकबस्टर फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. साल 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और ये उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह की ‘नदिया के पार’ फिल्म है. राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था और ये सबकी फेवरेट भी बन गई थी. चलिए फिल्म की स्टारकास्ट और री-रिलीज डेट के बारे में जानते हैं.
फिल्म ने की थी ताबड़तोड़ कमाई
राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. गोविंद मूनिस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फैमिली के बीच अटूट प्यार और रिश्ता दिखाया था. 18 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ 40 लाख की कमाई की थी. उस दौर में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई थी और इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे. अब एक बार फिर ऑडियंस के बीच मेकर्स री-रिलीज की खुशखबरी लेकर आए हैं.
यह भी पढ़ें: कितनी है Tamannaah Bhatia की नेटवर्थ? आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों संग जीती हैं लेविश लाइफ
कहां होगी री-रिलीज?
‘नदिया के पार’ की स्पेशल स्क्रीनिंग बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘कॉफी विद फिल्म’ के तहत गांधी मैदान स्थित रीजेंट सिनेमा कैंपस के हाउस ऑफ वैरायटी में किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को बिहार सरकार की तरफ से शुरू किया गया है, इसका उद्देश्य है कि युवाओं को बिहार की संस्कृति से और वहां की जमीन से जोड़ा जा सके. ये ही कारण है कि नदिया के पार को री-रिलीज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi की हुई सर्जरी, फिर भी जारी रखेंगे इस फिल्म की शूटिंग
फिल्म की स्टारकास्ट
43 साल पहले रिलीज हुई ‘नदिया के पार’ की स्टारकास्ट को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. फिल्म में सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह लीड रोल में नजर आए थे. इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में इंदर ठाकुर, लीला मिश्रा, राम मोहन, शीला शर्मा और रंजना सचदेवा भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. साल 1994 में बॉलीवुड में इसका रीमेक बनाया गया और उसका नाम ‘हम आपके कौन’ था. इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines