पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को एक के बाद एक झटका दिया है। वहीं, पाकिस्तान भी भारत को गीदड़भभकी देने से पीछे नहीं हट रहा है। इस हमले के भारत ने पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल्स और शोज को इंडिया में बैन कर दिया है। साथ ही कई स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भी इंडिया में बैन हो चुके हैं। इस बीच अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान ने भारत द्वारा बैन किए पाक ड्रामा पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
क्या बोलीं नादिया खान?
दरअसल, इसको लेकर galaxylollywood नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में नादिया खान नजर आ रही हैं, जो कह रही हैं कि मैं आज-कल बहुत सारी बातें कर रही हूं। मैंने तो एक शो में ये भी बोला कि ये जो पहलगाम अटैक हुआ है उसकी वजह से उन्हें (इंडिया) को हमारे ड्रामे भी बैन करने पड़ गए। नादिया ने कहा कि ये हो गया है, उनको हमारे ड्रामों से इतनी तकलीफ है।
हिंदुस्तान में बैन हुए पाक ड्रामा
नादिया ने आगे कहा कि हिंदुस्तान में हमारे ड्रामे इतने पसंद किए जाते हैं और वहीं उन्होंने आज बैन कर दिए। एंटरटेनमेंट चैनल बंद कर दिए, ये कौन करता है? ऐसी बहुत सारी बातें मैं करती हूं और वो फिर सही साबित हो जाती हैं। वहीं, अब नादिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।
Nadia Khan
लोगों ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस पर लिखा कि इस बेचारी को एक्टिंग आती नहीं, इसकी जुबान ने सब बंद करवा दिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस लेडी को बहुत तकलीफ हो रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि तकलीफ किसको है, साफ पता लग रहा है। एक और यूजर नेक कहा कि कोई पसंद नहीं करता है। एक और ने लिखा कि ये बात अटैक करने से पहले सोचनी चाहिए थी। इस तरह के तमाम कमेंट्स सोशल मीडिया पर लोगों ने किए हैं।
यह भी पढ़ें- Raid 2 को सुपरहिट बनाने से रोकेंगी ये 5 खामियां, रिव्यू से टूटीं दर्शकों की उम्मीदें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines