पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब हिंदुस्तान ने दे दिया है। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज से पाकिस्तानियों की नींद उड़ी हुई है। पहलगाम हमले के जहां पाक स्टार्स ने भारत के सपोर्ट में बात करते नजर आए थे, लेकिन अब तमाम पाक स्टार्स ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आलोचना कर रहे हैं। भारत की सख्ती से पाकिस्तान पहले दिन से बौखलाया हुआ है और अब इंडिया ने उन मासूमों की जान का बदला भी ले लिया। इस बीच अब पाक एक्ट्रेस नादिया खान ने अपने स्टार्स की आलोचना की है। आइए जानते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच पाक स्टार्स कैसे तिलमिलाए हुए हैं?
क्या बोलीं नादिया खान?
पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया, जो सफल रहा। इस बीच अब नादिया खान ने पाक स्टार्स की आलोचना करते हुए कहा कि बेशर्म हो तुम लोग। नादिया ने ये स्टेटमेंट उन पाक स्टार्स को लेकर दिया जिन्होंने पहलगाम हमले के बाद चुप्पी साधे रखी और कुछ नहीं कहा। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले भी नादिया खान भारत द्वारा पाक स्टार्स को बैन करने पर बात कर चुकी हैं।
बौखलाए हैं पाक स्टार्स
जी हां, एक्ट्रेस नादिया खान ने कहा था कि इन दिनों बहुत सारी बातें हो रही हैं और पहलगाम अटैक की वजह से उन्हें (इंडिया) को हमारे ड्रामे भी बैन करने पड़ गए। नादिया ने कहा कि ये हो गया है, उनको हमारे ड्रामों से इतनी तकलीफ है। भारत द्वारा पाक स्टार्स को बैन करने और पाक ड्रामा को बैन करने की वजह से नादिया खान तिलमिलाई हुई हैं।
पहलगाम में क्या हुआ था?
बता दें कि पहलगाम में 13 दिन पहले एक आंतकी हमला था, जिसमें 28 मासूम लोगों की जान चली गई थी। इस घटना से पूरा हिंदुस्तान गुस्से में था और वहीं, अब भारत ने इस हमले का जवाब देते हुए अपने देशवासियों का बदला ले लिया है।
यह भी पढ़ें- Met Gala 2025 में छाईं अंबानी प्रिंसेस, Isha Ambani का रॉयल लुक वायरल
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines