Nadaaniyan: इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की हालिया रिलीज फिल्म ‘नादानियां’ टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। अभी तक ये फिल्म नेटफ्लिक्स की भारत की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है और ग्लोबली भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। किसी को स्टोरी पसंद आ रही है, तो कोई इसकी बुराई कर रहा है, लेकिन इब्राहिम के डेब्यू की वजह से ‘नादानियां’ ट्रेंड जरूर कर रही है।
वहीं, जब आप ये फिल्म देखेंगे तो आपको ये जरूर लगेगा कि इसे खास तौर पर Gen Z के लिए बनाया गया है। इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर के बीच कोई इंटेंस प्यार नजर नहीं आया। ये दोनों प्यार भी इंटरनेट से करना सीखते हैं। फिल्म में खुशी और इब्राहिम इंटरनेट से टिप्स लेते हैं कि प्यार कैसे किया जाता है? तो चलिए आप भी ये 5 खास टिप्स ले लीजिए, कहीं आपका भी प्यार में भला हो जाए।
Tip Number 1
इंटरनेट के मुताबिक, प्यार में लोग अपनी लव लैंग्वेज के जरिए अफेक्शन दिखाते हैं। आप अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देकर प्यार जता सकते हैं। ये मटेरिअलिस्टिक खुशियां होती हैं। इससे आप जता सकते हैं कि आपको अपने पार्टनर की पसंद-न पसंद पता है। एक गिफ्ट आपकी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने में बेहद काम आता है।
Tip Number 2
दूसरी टिप है- ‘एक्ट ऑफ सर्विस’। ये आपको डिवोशनल और सेल्फलेस हैप्पीनेस देती है। इसमें आप अपने पार्टनर के काम कर सकते हैं। उनकी जरूरतों का ख्याल रख सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड थक गई है, तो उसे अपनी पीठ पर बिठाकर चल सकते हैं। इससे आप केयर जताते हैं।
Tip Number 3
‘नादानियां’ से लव लैंग्वेज के जरिए अफेक्शन जताने के लिए टिप नंबर 3 ये मिली है कि आप शुगर कोटेड बातों वाली खुशियां दे सकते हैं। इसे वर्ड्स ऑफ अफर्मेशन कहते हैं। जैसे अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को बताना कि वो कितने खूबसूरत हैं, कितने खास हैं। उनकी तारीफों के पुल बांधना जिससे वो खुश हो जाएं।
Tip Number 4
इस फिल्म से लव लाइफ को लेकर एक खास और जरूरी टिप ये भी मिली है कि पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बेहद जरूरी है। इसमें आप ‘नेटफ्लिक्स एंड नो चिल’ भी कर सकते हैं। आप एक-दूसरे के साथ जितना समय बिताएंगे, उतना ही एक-दूसरे को समझने में आसानी होगी। साथ में समय बिताने से आप एक-दूसरे को लेकर काफी कुछ नया जानते हैं और उनसे कुछ नया भी सीखते हैं।
यह भी पढ़ें: प्यार और सैक्रिफाइस का असली मतलब सिखाती है Nadaaniyan, दी जिंदगी की 5 बड़ी सीख
Tip Number 5
सबसे आखिरी टिप ये है कि फिजिकल टच भी जरूरी है। ये भी प्यार जताने का एक तरीका है। इसमें आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को हग या किस कर सकते हैं। रिलेशनशिप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए आप इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ से मिली इन पांचों टिप्स को अपना सकते हैं। क्या पता ये टिप्स सच में आपके लिए कुछ कमाल कर जाएं? और आपकी लव लाइफ रफ्तार पकड़ ले।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines