Nadaaniyan Bollywood Actors Comeback: खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) की फिल्म ‘नादानियां’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। साथ ही आज इंडिया की ‘टॉप 10’ मूवीज की लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू और फिल्म में उनकी खुशी संग केमिस्ट्री तो चर्चा में है ही, साथ ही 5 बॉलीवुड स्टार्स का कमबैक देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक ही फिल्म से ऐसे 5 चेहरे दोबारा नजर आएं जिन्हें देखकर फैंस की आंखों में चमक आ गई है।
अब ये 5 चेहरे कौन हैं? जिनके कमबैक ने कहीं न कहीं खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान को ओवरशैडो कर दिया है। फिल्म में इब्राहिम अली खान से ज्यादा रोमांटिक लव स्टोरी तो उनके पेरेंट्स की लगी। उनका रोमांस और परफॉरमेंस इतना दमदार था कि फिल्म के लीड स्टार्स भी उनसे सीख ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ‘नादानियां’ किस- किसके लिए कमबैक साबित हुई है?
Mahima Chaudhry
महिमा चौधरी वैसे तो हाल ही में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) में नजर आई हैं, लेकिन ‘नादानियां’ उनके लिए असली कमबैक साबित हुई है। इस फिल्म में भले ही महिमा लीड एक्ट्रेस न सही और मां के किरदार में नजर आई हैं, लेकिन उनकी परफॉरमेंस शानदार रही है। महिमा के आंसुओं ने सभी को उदास कर दिया और आखिर में उन्होंने हिम्मत दिखाकर सभी का दिल जीत लिया। एक मां के किरदार में महिमा की वापसी बेहतरीन लगी।
Archana Puran Singh
अर्चना पूरन सिंह ने एक बार फिर ‘मिस ब्रिगेंजा’ बनकर फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दीं। एक बार फिर लोग उसी टाइम में चले गए जब ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) रिलीज हुई थी। इतनी कूल प्रिंसिपल जो पहले दिन लड़कियों को सतर्क करें और उन्हें फैशन के लिए इंस्पायर करे ये सिर्फ ‘मिस ब्रिगेंजा’ ही कर सकती हैं। उनकी अनाउंसमेंट नॉस्टेलजिया साबित हुई। साथ ही उनके Lingo भी काफी मजेदार थे। अर्चना ने एक बार फिर फैंस को एंटरटेन कर सभी के दिल जीत लिए।
Jugal Hansraj
जुगल हंसराज फिल्म ‘नादानियां’ में केक के ऊपर चेरी की तरह लगे। उन्हें एक बार स्क्रीन पर देखने का ये एक्सपीरियंस शानदार रहा है। ‘मोहब्बतें’ (Mohabbatein) में जुगल हंसराज जितने रोमांटिक लगे थे, इस फिल्म में पिता बनकर भी वो उतने ही रोमांटिक नजर आए। उनका चॉकलेट बॉय वाला चार्म आज भी काम कर रहा है। दिया मिर्जा (Dia Mirza) के साथ उनकी जोड़ी इस फिल्म की बेस्ट हाईलाइट रही।
Suniel Shetty
फिल्म में खुशी कपूर के सेल्फिश पिता के किरदार में सुनील शेट्टी काफी इंटरस्टिंग लगे। उनके किरदार के कई शेड्स बाहर आए। एक तरफ बेटे की चाह, बेटी के लिए प्यार भी पर उसका कीमत का अहसास नहीं, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पत्नी के ढेरों आरोपों के बावजूद, वो कभी पॉजिटिव तो कभी नेगेटिव लगे। उनका कैरेक्टर काफी इंटरेस्टिंग है।
यह भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan से हो गईं Nadaaniyan? फिल्म आते ही इंटरनेट पर हुए ट्रोल
Riya Sen
रिया सेन ने ‘नादानियां’ में स्पेशल अपीयरेंस दिया है। फिल्म में सुनील शेट्टी की गर्लफ्रेंड बनकर वो पर्दे पर वापस लौटी हैं। वो बेहद कम नजर आईं, लेकिन उनके हर शॉट को देखकर फैंस हैरान थे। उनका फिल्म में कंट्रीब्यूशन सभी को पसंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
ओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
18 mins agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
18 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
20 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
21 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
23 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
23 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines