Naatu Naatu Wins Oscars: ऑस्कर में राजामौली की RRR ने इतिहास रच दिया है। फिल्म के पावर पैक डांस से भरे गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। पुरस्कार जीतने पर टीम ‘RRR’ ने इसे अद्भुत क्षण बताया है।
ट्विटर पर टीम RRR ने अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हुए लिखा कि हम धन्य हैं कि RRR मूवी भारत की पहली फीचर फिल्म है जो बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में भारत के लिए पहला ऑस्कर लेकर आई है। टीम RRR ने कहा कि इस पल को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इस अवॉर्ड को दुनियाभर में हमारे फैंस को समर्पित करते हैं। जय हिंद!
लेडी गागा और रिहाना को पीछे छोड़ते हुए जीता अवॉर्ड
‘नाटू-नाटू’ ने रिहाना और लेडी गागा जैसे बड़े नामों को पछाड़ते हुए अवॉर्ड जीता है। संगीतकार एमएम कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस ने टीम की ओर से ऑस्कर के स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। नाटू-नाटू के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव, एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण इस समारोह में मौजूद थे। बता दें कि ‘नाटू-नाटू’ ऑस्कर में ‘ऑरिजिनल सॉन्ग’ कैटेगरी में नॉमिनेटेड होने वाला पहला तेलुगू सॉन्ग है।
बता दें कि अवॉर्ड की घोषणा से पहले नाटू-नाटू के सिंगर्स ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान अमेरिकी डांसरों ने गाने के स्टेप्स के साथ पूरा न्याय करते हुए डांस किया। अमेरिकी एक्ट्रेस-डांसर लॉरेन गोटलिब भी नाटू-नाटू ट्रैक पर थिरकती नजर आईं।
RRR ने दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई
फिल्म दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। फिल्म ने दुनिया भर में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन ने भी एक्टिंग की है।
बता दें कि इससे पहले भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म’ कैटेगरी में ऑस्कर जीता। निर्माता गुनीत मोंगा ने निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्विस के साथ अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर पहुंचीं थीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines