टीवी की नागिन सुरभि ज्योति ने क्यों ठुकराया Bigg Boss 18 का ऑफर, खुद बता दी बड़ी वजह

Reason Of Surbhi Jyoti Rejecting Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के लिए टीवी की नागिन सुरभि ज्योति का नाम सामने आ रहा था जिसके बाद खबर आई कि सुरभि ने शो को एक बार फिर रिजेक्ट कर दिया। अब सुरभि का शो को मना करने के पीछे कारण सामने आया है। देखिए क्यों सलमान खान का शो नहीं करना चाहतीं सुरभि ज्योति।

Reason Of Surbhi Jyoti Rejecting Bigg Boss 18

Reason Of Surbhi Jyoti Rejecting Bigg Boss 18

Reason Of Surbhi Jyoti Rejecting Bigg Boss 18: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ के लिए फिलहाल मेकर्स कास्टिंग कर रहे हैं। अब तक शो के लिए कई बड़े चेहरों का नाम सामने आ चुका है, जिसमें से आधे सेलेब्स शो के लिए मना कर चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं टीवी की नागिन सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) भी, जिन्होंने एक बार फिर शो के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। खबरों की मानें तो सुरभि को करीब 1.5 करोड़ रुपये की मोटी राशि शो के लिए ऑफर की जा रही थी लेकिन उन्होंने बावजूद इसके शो करने से मना कर दिया है। अब सुरक्षि ज्योति का इसके पीछे का कारण भी सामने आया है। जी हां सलमान खान के शो का क्यों पार्ट नहीं बनना चाहती हैं टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, चलिए आपको रिपोर्ट में बताते हैं।

विज्ञापन

इस वजह से ‘बिग बॉस 18’ को किया मना

‘नागिन 3’ में बेला के किरदार से सभी को इंप्रेस करने वालीं सुरभि ज्योति को पिछले कई सालों से सलमान खान के शो बिग बॉस के लिए बुलावा आ रहा है। इसी तरह इस साल भी सुरभि के पास उन्हीं की को-स्टार अनिता हसनंदानी की ही तरह शो का ऑफर फिर से गया। सुरभि ज्योति ने शो को करने के इनकार कर दिया और इस बार भी मेकर्स का उनको कास्ट करने का सपना सपना बनकर ही रह गया।

विज्ञापन

अब सुरभि ज्योति के इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री शो को रिजेक्ट करने को लेकर बात करते हुए नजर आ रही हैं। सुरभि से जब पूछा गया कि वो बिग बॉस का हिस्सा क्यों नहीं बन रहीं तो इस पर सुरभि का कहना है कि वो शो के लिए नहीं बनी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🦄 (@saniyaxdiaries)

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में शो को लेकर बात करते हुए सुरभि ज्योति कहती हैं कि मैं एक एक्टर हूं तो मुझसे किसी भी तरह का कोई कॉम्पीटिशन नहीं खेला जाता। मैं चुपचाप अपना काम करना पसंद करती हूं। मुझे अच्छा लगता है जब मैं अपने काम पर जाऊं वहां पर एक्टिंग करूं और फिर सुकून से अपने घर पर आ जाऊं। मैं ऐसे ही किसी से लड़ना पसंद नहीं करती इसलिए मुझे नहीं लगता है कि मैं बिग बॉस जैसे शो के लिए बनी हूं। हालांकि सुरभि ज्योति का ये वीडियो कब का है इस बात का पता नहीं चल पाया है लेकिन वीडियो में सुरभि सलमान खान के शो से दूरी बनाने की वजह साफ तौर पर बताते हुए नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

विज्ञापन

‘बिग बॉस 18’ के लिए कई नाम आए सामने

इसी साल अक्टूबर से शुरू हो रहे ‘बिग बॉस 18’ के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, द्रौपदी और महाकाली जैसे किरदारों से ऑडियंस का मनोरंजन करने वाली एक्ट्रेस पूजा शर्मा, सोशल मीडिया स्टार डॉली चायवाला और स्प्लिट्सविला फेम दिग्विजय सिंह राठी जैसे सितारों का नाम सामने आ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ