Ekta Kapoor Naagin 7 Update: टीवी की क्वीन एकता कपूर ने ‘नागिन’ के नए सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है। साथ ही बता दिया है कि शो का टीजर कब तक रिलीज किया जाएगा? उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि 26 फरवरी, 2025 को शिवरात्रि के खास दिन पर ‘नागिन 7’ का टीजर जारी किया जाएगा। इसके बाद से फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। इस बीच शो से जुड़ा एक और अपडेट आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि एकता कपूर के लिए नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी नहीं बल्कि ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस ईशा मालवीय होंगी।
ऑफिशियल कंफर्म हुआ नागिन 7
एकता कपूर के शो ‘नागिन’ के अभी तक 6 सीजन आ चुके हैं। कलर्स टीवी के इस शो को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ये शो टीआरपी में भी छप्पर फाड़ देता है। लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे कि एकता कपूर नागिन के अगले सीजन को कब टेलीकास्ट करेंगी? फिलहाल फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि ‘नागिन 7’ को ऑफिशियल कंफर्म कर दिया गया है। हालांकि मेकर्स ने इस शो की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। ये भी नहीं बताया है कि शो में अगली नागिन कौन होगी?
यह भी पढ़ें: मां-बेटे की ‘हनीमून’ जर्नी पर बेस्ड है Netflix की ये मूवी, डेढ़ घंटे की कहानी जिंदगी बदल देगी
मेकर्स की ईशा से चल रही बातचीत
पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ‘बिग बॉस 16’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को एकता कपूर के शो में बतौर नागिन देखा जाएगा। अब खबर है कि प्रियंका नहीं बल्कि उनकी को-स्टार ईशा मालवीय एकता कपूर की नई नागिन बन सकती हैं। न्यूज18 शोशा की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि नागिन 7 के मेकर्स की ईशा मालवीय के साथ बातचीत चल रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो ईशा इस शो की अगली नागिन हो सकती हैं।
इस पोर्टल से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है कि ईशा मालवीय अपने पिछले शो ‘उडारियां’ से खुद को साबित कर चुकी हैं। इस शो में उनकी एक्टिंग को फैंस ने जमकर सराहा था। माना जा रहा है कि ईशा में नागिन फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की पूरी क्षमता है।
अब तक ये हसीनाएं आ चुकीं नजर
गौरतलब है कि एकता कपूर का नागिन पहली बार साल 2015 में टीवी पर आया था। उस वक्त मौनी रॉय इस शो में नागिन का रोल प्ले करती हुई नजर आई थीं। इस सुपरनैचुरल जॉनर वाले शो ने मौनी को काफी पॉपुलर कर दिया था। उनके बाद इस शो में अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, सुरभि ज्योति, तेजस्वी प्रकाश, हिना खान, अदा खान, जैस्मीन भसीन और सुरभि चंदना नागिन के किरदार में नजर आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
51 mins agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
4 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
18 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines