Naagin 6: ऑफ-एयर हो रहा तेजस्वी प्रकाश का शो, इस दिन टेलीकास्ट होगा ‘नागिन 6’ का आखिरी एपिसोड

Naagin 6

Naagin 6

Naagin 6: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शो में से एक बन चुका शो ‘नागिन’ को ऑडियंस खूब पसंद करती है। एकता कपूर के शो ‘नागिन’ के पहले सीजन को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला, जिसके चलते शो के 6 सीजन भी सक्सेसफुल रहे।

वहीं, इस शो के 6वें सीजन में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई है, जिसके चलते उन्हें कॉफी पॉपुललेरिटी भी मिली है। हालांकि फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद भी शो की टीआरपी रेटिंग कम हुई है। वहीं, अब शो को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

Naagin 6 जल्द होगा बंद 

एक रिपोर्ट के मुताबिक अब ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। खबर है कि इस वीकेंड शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। नागिन 6 को लोगों ने शुरू में खूब पसंद किया और ये शो टॉप 10 शो में भी शामिल हुआ। टीआरपी रेटिंग के मामले में अच्छा परफॉर्म करने के बाद भी कुछ ही महीनों में शो के ऑडियंस की संख्या में गिरावट आई, जिसके चलते शो की टीआरपी रेटिंग भी कम हो गई।

फरवरी के मिड में ही ऑफएयर होना था नागिन 6

रिपोर्ट्स की मानें तो टीआरपी की वजह से इस शो को फरवरी के मिड में ही ऑफएयर किया जाना था, लेकिन फिर जनता की डिमांड पर इसे मार्च तक बढ़ाया गया और फिर इस महीने तक बढ़ा दिया गया। वहीं, अब अगर रिपोर्ट्स की मानें तो नागिन 6 बहुत जल्द बंद होने वाला है।

मेकर्स कर रहे शो के 7वें सीजन को नई कास्ट के साथ लॉन्च करने की प्लानिंग

वहीं, मेकर्स इस शो के 7वें सीजन को बिल्कुल नई कास्ट के साथ लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि शो के 7वें सीजन के लिए मेकर्स किसे चुनते हैं।

‘नागिन 6’ की कास्ट

वहीं, अगर ‘नागिन 6’ की कास्ट की बात करें तो इसमें तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल, महक चहल, मनित जौरा, रीमा वोराह, बकुल ठक्कर, उर्वशी ढोलकिया, सुधा चंद्रन, अभिषेक वर्मा सहित अन्य ने अहम रोल निभाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ