Tejasswi Prakash: टीवी की मशहूर नागिन यानी छोटे पर्दे की खूबसूरत हसीना तेजस्वी प्रकाश को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी हां, एक्ट्रेस ने टीवी से ब्रेक ले लिया है। ये खबर जैसे ही फैंस के कानों में पहुंची तो एक्ट्रेस के चाहने वालों के चेहरे उतर गए। हालांकि कुछ फैंस ने तो यहां तक कयास लगा लिए कि एक्ट्रेस ने अब एक्टिंग छोड़ दी है? और वो पर्दे पर नजर नहीं आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, तेजस्वी ने खुद इसका खुलासा किया है। हालांकि एक्ट्रेस ने टीवी से ब्रेक लेने की बात कबूल की है।
तेजस्वी ने खुद किया खुलासा
हाल ही में TOI को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने छोटे पर्दे से ब्रेक ले लिया है। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ”मैं अलग-अलग मीडियम एक्सप्लोर करना चाहती हूं। मैंने इसे लाइफ से मुश्किल तरह से सीखा है। इसलिए मैं यह नहीं कह रही कि मैं कभी टीवी शो नहीं करूंगी। आज मैं जो भी हूं वो टीवी की वजह से ही हूं। टीवी से ही मुझे पहचान मिली है।
मैंने टीवी से ब्रेक ले लिया है- तेजस्वी
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर आप सही टीवी शो चुनते हैं और उसमें सही से काम करते हैं, तो आपको पहचान मिलना तय है। लोग मुझे जानते हैं, लेकिन अब मैं चाहती हूं कि वो मुझे किसी और चीज से पहचानें। इसलिए मैंने टीवी से ब्रेक ले लिया है। बता दें कि तेजस्वी को अभी तक बॉलीवुड में कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला है। इसलिए इस दौरान उन्होंने बड़े पर्दे पर ब्रेक मिलने के बारे में भी बात की।
मराठी फिल्मों में काम करने की इच्छा
बॉलीवुड में ब्रेक पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि हां, ये मुश्किल है लेकिन लोगों ने इसे किया है और इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि मैं भी इसे कर सकती हूं। हां, इसमें कुछ टाइम जरूर लगता है, लेकिन यह नामुकिन नहीं है। बता दें कि एक्ट्रेस ने मराठी फिल्मों में भी काम किया है। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे पेरेंट्स चाहते हैं कि मैं मराठी फिल्मों में काम करूं।
तेजस्वी और करण कुंद्रा
बता दें कि तेजस्वी और करण कुंद्रा अक्सर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। जी हां, ये तो सभी जानते हैं कि दोनों एक-दूसरे को दो साल से ज्यादा टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों के साथ में अक्सर कई फोटोज सामने आते रहते हैं, जिसमें कपल की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती है। दोनों की जोड़ी पर यूजर्स भी जमकर प्यार लुटाते हैं।
यह भी पढ़ें- जब Janhvi Kapoor को रियलिटी शो में आया ‘पैनिक अटैक’, सांस आना हुआ बंद, बुरी तरह रोने लगी एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines