NT Rama Rao Death Anniversary: आज 18 जनवरी को आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और दिवंगत एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सीनियर एनटीआर यानी नंदमुरी तारक रामा राव की पुण्यतिथि है. सीनियर एनटीआर यानी नंदमुरी तारक रामा राव सिनेमा का वो नाम है, जो सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं था बल्कि वो जितने कमाल के अभिनेता थे, उतने ही शानदार नेता भी थे. आज दिवंगत अभिनेता की पुण्यतिथि पर हम आपको उनसे जुड़ा एक खास किस्सा बता रहे हैं. आइए जानते हैं…
नंदमुरी तारक रामा राव
सीनियर एनटीआर यानी नंदमुरी तारक रामा राव ने अपना नाम अपने पोते जूनियर एनटीआर को दिया है. जूनियर एनटीआर साउथ सिनेमा का बेहद पॉपुलर नाम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब सीनियर एनटीआर ने जूनियर एनटीआर को अपनाने से भी इनकार कर दिया था.
सीनियर एनटीआर को नहीं आया था पसंद
दरअसल, जूनियर एनटीआर के पिता ने शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी की थी. जूनियर एनटीआर के पिता ने बिना तलाक के ना सिर्फ शादी की बल्कि वो अपने पिता यानी जूनियर एनटीआर के दादा सीनियर एनटीआर के पास आकर खड़े हो गए. जब सीनियर एनटीआर को इस सबका पता लगा, तो उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने उसी वक्त ना सिर्फ अपने बेटे बल्कि बहू को भी घर से बाहर निकाल दिया.
बेटे-बहू को घर से निकाल दिया
सीनियर एनटीआर ने अपने बेटे-बहू को घर से तो निकाल दिया, लेकिन वो दिल से नहीं निकाल पाए और जब उन्हें पता लगा कि वो एक पोते के दादा बन गए हैं, तो उनका दिल अपने पोते यानी जूनियर एनटीआर से मिलने के लिए बेकरार हो गया. जूनियर एनटीआर का नाम पहले तारक था और सीनियर उन्हें देखने के लिए चले गए.
‘जूनियर एनटीआर’
सीनियर एनटीआर को तारक में अपनी झलक नजर आई और जब उन्होंने अपने पोते को गोद में लिया तो उन्होंने कहा कि आज से इसका नाम ‘जूनियर एनटीआर’ है. उस वक्त से ही तारक को ‘जूनियर एनटीआर’ के नाम से जाना जाता है. वहीं, अगर सीनियर एनटीआर की बात करें तो उन्होंने भी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्म दी है. आज भले ही सीनियर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी छवि आज भी वैसी ही है.
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 का ओपनिंग डे पर ही जापान में निकला दीवाला, इस रिकॉर्ड से चूक गई अल्लू अर्जुन की फिल्म
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
9 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
9 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
10 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
11 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
12 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines