MX Player Crime Drama Series: हिंदी सिनेमा की कई फिल्में और सीरीज ऐसी हैं जिनकी कहानी ऑडियंस के दिलों पर छप जाती है. वहीं आजकल ओटीटी की दुनिया में ये फिल्में और सीरीज भौकाल मचा रही हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जिसमें पुलिस और अपराधियों की कहानी देखने को मिलेगी. इस सीरीज में मोहित रैना लीड रोल में हैं. फैंस ने उनके लुक को खूब पसंद भी किया था. हम जिस सीरीज की बात करने जा रहे हैं उसकी IMDb रेटिंग 7.7 है. इस सीरीज का नाम ‘भौकाल’ है. एमएक्स प्लेयर पर अभी भी ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शामिल है.
सीरीज की कहानी
‘भौकाल’ वेब सीरीज की नवीन सिकेरा के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज की कहानी की शुरुआत नवीन सिकेरा से शुरू होती है. नवीन सिकेरा को प्रमोशन देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP बनाया जाता है और उनका तबादला एक शहर में कर दिया जाता है. लेकिन ये तबादला उन्हें इनाम से ज्यादा सजा जैसा महसूस होता है. शहर में दो बड़े गैंग का दबदबा है, पूर्वी इलाके में शौकीन गैंग और पश्चिमी इलाके में डेडा बंधुओं का राज चलता है.
यह भी पढ़ें: ‘आइए समय को बदलें…’, Assi फेम तापसी पन्नू ने फैंस से क्यों कही ये बात? एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल
एक से बढ़कर एक ट्विस्ट
दोनों ने आपस में इलाके बांट रखे हैं ताकि अपना गैरकानूनी काम आराम से कर सकें. इनका खौफ इतना है कि स्थानीय पुलिस भी उनसे सवाल करने से डरती है. ऐसे माहौल में नए एसएसपी बने आईपीएस नवीन सिकेरा शहर को अपराधमुक्त करने के लिए अपने तरीके से लड़ाई शुरू करते हैं और व्यवस्था बदलने की ठान लेते हैं. अब आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर देखना होगा.
यह भी पढ़ें: ‘शादी टूटने का इंतजार कर रहे…’, निक जोनस संग रिश्ते पर क्यों बोलीं प्रियंका चोपड़ा? कह दी बड़ी बात
सीरीज में कौन-कौन?
सीरीज की कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक की खूब तारीफ हुई थी. इस सीरीज में मोहित रैना के साथ-साथ रश्मि राजपूत, अभिमन्यु सिंह, गुलकी जोशी, बिदिता बाग, सिद्धांत कपूर और शहाब खान शामिल हैं. इस वेब सीरीज को जतिन वागले ने डायरेक्ट किया है. वहीं वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. एमएक्स प्लेयर की ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शामिल है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines