20 एपिसोड वाली क्राइम ड्रामा सीरीज, जिसमें पुलिस का दिखा भौकाल! MX प्लेयर पर है फ्री
MX Player Crime Drama Series: बॉलीवुड की एक वेब सीरीज ऐसी है जो 20 एपिसोड की है. वहीं इस सीरीज में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिलता है. आप इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इसके सीन्स काफी पॉपुलर हुए थे.
Edited By : Himani sharma|Updated: Feb 12, 2026 13:58
Share :
---विज्ञापन---
MX Player Crime Drama Series: हिंदी सिनेमा की कई फिल्में और सीरीज ऐसी हैं जिनकी कहानी ऑडियंस के दिलों पर छप जाती है. वहीं आजकल ओटीटी की दुनिया में ये फिल्में और सीरीज भौकाल मचा रही हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जिसमें पुलिस और अपराधियों की कहानी देखने को मिलेगी. इस सीरीज में मोहित रैना लीड रोल में हैं. फैंस ने उनके लुक को खूब पसंद भी किया था. हम जिस सीरीज की बात करने जा रहे हैं उसकी IMDb रेटिंग 7.7 है. इस सीरीज का नाम ‘भौकाल’ है. एमएक्स प्लेयर पर अभी भी ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शामिल है.
सीरीज की कहानी
‘भौकाल’ वेब सीरीज की नवीन सिकेरा के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज की कहानी की शुरुआत नवीन सिकेरा से शुरू होती है. नवीन सिकेरा को प्रमोशन देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP बनाया जाता है और उनका तबादला एक शहर में कर दिया जाता है. लेकिन ये तबादला उन्हें इनाम से ज्यादा सजा जैसा महसूस होता है. शहर में दो बड़े गैंग का दबदबा है, पूर्वी इलाके में शौकीन गैंग और पश्चिमी इलाके में डेडा बंधुओं का राज चलता है.
दोनों ने आपस में इलाके बांट रखे हैं ताकि अपना गैरकानूनी काम आराम से कर सकें. इनका खौफ इतना है कि स्थानीय पुलिस भी उनसे सवाल करने से डरती है. ऐसे माहौल में नए एसएसपी बने आईपीएस नवीन सिकेरा शहर को अपराधमुक्त करने के लिए अपने तरीके से लड़ाई शुरू करते हैं और व्यवस्था बदलने की ठान लेते हैं. अब आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर देखना होगा.
सीरीज की कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक की खूब तारीफ हुई थी. इस सीरीज में मोहित रैना के साथ-साथ रश्मि राजपूत, अभिमन्यु सिंह, गुलकी जोशी, बिदिता बाग, सिद्धांत कपूर और शहाब खान शामिल हैं. इस वेब सीरीज को जतिन वागले ने डायरेक्ट किया है. वहीं वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. एमएक्स प्लेयर की ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शामिल है.